BPSC Teacher Recruitment 2023
जो भी युवा एक लम्बे समय से शिक्षक भर्ती का इंतज़ार कर रहे थे। उनका इंतज़ार अब खत्म हो गया है। बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत टीचिंग्स जॉब्स के लिए नोटिफिकेशन आ गया है।
बिहार शिक्षा विभाग के तहत कुल 1 ,70,461 वेकन्सी निकाली गई है। शिक्षक बनने वाले युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार शिक्षक भर्ती के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिया हुआ डिटेल विवरण जरूर देखे।
BPSC शिक्षक भर्ती संक्षिप्त विवरण(Bihar Teacher Vacancy 2023 Short Details )
विभाग ( Department ) | बिहार लोक सेवा आयोग , शिक्षा विभाग |
पद ( Post ) | प्राथमिक अध्यापक , माध्यमिक अध्यापक , उच्च माध्यमिक अध्यापक |
रिक्तियां ( Vacancy ) | 1 ,70,461 |
पे स्केल ( Pay Scale ) | 25000 – 45000 /- |
आवेदन का तरीका ( Mode of Apply ) | ऑनलाइन |
आवेदन खुलने की तिथि ( Starting Date Of Apply ) | 15.06.2023 |
आवेदन की आखिरी तिथि ( Last Date Of Apply ) | 12.07.2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट ( Official Website ) | www.bpsc.bih.nic.in |
Best Liquid Mutual Funds in India 2023 Hindi
जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनना चाहते है वह इस भर्ती में आवेदन कर सकते है। शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक यह स्वर्णिम अवसर है। लम्बे समय अंतराल के बाद इतनी अधिक संख्या में बिहार सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती निकाली गई है।
BPSC ने किस पोस्ट के लिए कितनी रिक्तियां निकाली है। इसका विवरण आगे दिया गया है –
BPSC शिक्षक रिक्तियां 2023 विवरण ( Bihar Teacher Vacancy Detail 2023 )
बिहार शिक्षक भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तीन अलग अलग पद पर निकाली है। यह रिक्तियां प्राथमिक शिक्षक , माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए निकाली गई है।
- प्राथमिक शिक्षक ( कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए )
बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए कुल 79943 पद की रिक्तियां निकाली है।
- माध्यमिक शिक्षक ( कक्षा 8 से 10 तक के शिक्षकों के लिए )
बिहार लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षकों के लिए कुल 32916 पद की रिक्तियां निकाली है।
- उच्च माध्यमिक शिक्षक ( कक्षा 11 व् 12 तक के शिक्षकों के लिए )
बिहार लोक सेवा आयोग ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए कुल 57602 पद की रिक्तियां निकाली है।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 उम्र सीमा ( Bihar Teacher Vacancy 2023 Age Limit )
बिहार शिक्षक भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए उम्र सीमा तय की गई है। बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार शिक्षक भर्ती में उम्र सीमा सभी पदों के लिए न्यूनतम व् अधिकतम कट ऑफ तिथि ( 01 /08 /2023 ) से मान्य होगी।
- प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा पुरुष के लिए 37 वर्ष व् महिलाओ के लिए 42 वर्ष है।
- माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा पुरुष के लिए 37 वर्ष व् महिलाओ के लिए 42 वर्ष है।
- इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा 42 वर्ष है।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 योग्यता(Bihar Teacher Vacancy 2023 Eligiblity )
बिहार शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्यक है इसके अतिरिक्त आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी हो।
प्राथमिक शिक्षक ( कक्षा 1 से 5 ) तक के लिए योग्यता
- प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदनकर्ता का CTET – 1 या STET – 1 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- न्यूनतम 50 % अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक व् प्रारंभिक शिक्षा दो वर्षीय डिप्लोमा पूरा किया हो।
या
- न्यूनतम 50 % अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक व् प्रारंभिक शिक्षा चार वर्षीय डिप्लोमा ( बी .एल .एड ) पूरा किया हो।
या
- न्यूनतम 50 % अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक व् शिक्षा स्नातक ( बी. एड ) पूरा किया हो।
माध्यमिक शिक्षक ( कक्षा 8 से 10 ) तक के लिए योग्यता
- माध्यमिक शिक्षक के लिए आवेदनकर्ता का STET – 2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आवेदन के लिए लिए विषय अनुसार विषय समूह में 50 % अंको के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर पूरा किया हो।
- इसके अतिरिक्त राष्ट्रिय अध्यापक शिक्षा परिषद् के मान्यता प्राप्त किसी भी विद्यालय से शिक्षा में स्नातक ( बी. एड ) पूरा किया हो।
उच्च माध्यमिक शिक्षक ( कक्षा 11 व् 12 ) तक के लिए योग्यता
- माध्यमिक शिक्षक के लिए आवेदनकर्ता का STET – 2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आवेदन के लिए लिए विषय अनुसार विषय समूह में 50 % अंको के साथ स्नातकोत्तर पूरा किया हो।
- इसके अतिरिक्त राष्ट्रिय अध्यापक शिक्षा परिषद् के मान्यता प्राप्त किसी भी विद्यालय से शिक्षा में स्नातक ( बी. एड ) पूरा किया हो।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा शुल्क ( Bihar Teacher Vacancy 2023 Exam Fee )
बिहार शिक्षक भर्ती में आवेदनकर्ता को प्रत्येक पद के 200 रूपए बायोमेट्रिक फी देना होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक आवेदनकर्ता को परीक्षा शुल्क भी देना होगा।
परीक्षा शुल्क –
- सामान्य अभ्यर्थियों के लिए – 750 रूपए
- अनुसूचित जाति व् अनुसूचित जनजाति के लिए – 200 रूपए
- आरक्षित वर्ग के लिए – 200 रूपए
- महिला उम्मीदवारों के लिए – 200 रूपए
- इस शुल्क के अतिरिक्त बैंको द्वारा निर्धारित ऑनलाइन ट्रांसक्शन शुल्क भी देना होगा।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 में आवेदन कैसे करें ( How to Apply in Bihar Teacher Vacancy 2023 )
बिहार शिक्षा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदनकर्ता को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आई डी का उपयोग करके रेगिस्ट्रशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म के लिए लॉगिन करें और अपने डिटेल्स भरें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद फोटो , हस्ताक्षर अपलोड करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद परीक्षा शुल्क भरें। एप्लीकेशन फॉर्म कम्पलीट होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 चुनाव प्रक्रिया ( Bihar Teacher Vacancy 2023 Selection Process )
- बिहार शिक्षक भर्ती में ली गई लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट का निर्माण होगा। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर शिक्षकों का चुनाव होगा।
- इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार का कोई साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में आवेदनकर्ताओ के अंक सामान आने पर पहले उम्र और उसके बाद नाम के आधार पर मेरिट लिस्ट का निर्माण होगा।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा पैटर्न ( Bihar Teacher Vacancy 2023 Exam Pattern )
बिहार शिक्षक भर्ती में ली जाने वाली परीक्षा बहुविकल्पीय होंगी।
परीक्षा 1
भाषा परीक्षा ( यह परीक्षा प्राथमिक से उच्च प्राथमिक तक के सभी आवेदनकर्ताओ के लिए है )
- कुल प्रश्न -100 , कुल अंक – 100 , समय अवधि – 2 घंटे
- परीक्षा दो भाग में होगी भाग एक में 25 प्रश्न ( अंग्रेजी भाषा के प्रश्न ) भाग दो में 75 प्रश्न ( हिंदी/ उर्दू / बांग्ला किसी एक विषय को चुन कर प्रश्न करें )।
- यह क्वालीफाइंग परीक्षा होगी इसमें 30 अंक लाना अनिवार्य है। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
परीक्षा -2
( प्राथमिक शिक्षक के लिए )
- कुल प्रश्न -120 , कुल अंक – 120 , समय अवधि – 2 घंटे
- इसमें गणित , सामान्य अध्ययन , सामान्य विज्ञान , सामाजिक अध्यन , मानसिक क्षमता आदि से जुड़े प्रश्न होंगे।
परीक्षा -2
( माध्यमिक शिक्षक के लिए )
- कुल प्रश्न -120 , कुल अंक – 120 , समय अवधि – 2 घंटे
- इस प्रश्न पत्र में शिक्षक के विषय से सम्बंधित प्रश्न होंगे।
- इन सभी प्रश्नो का लेवल NCERT की पुस्तक के अनुसार होगा।
परीक्षा -2
( उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए )
- कुल प्रश्न -120 , कुल अंक – 120 , समय अवधि – 2 घंटे
- इस प्रश्न पत्र में शिक्षक के विषय से सम्बंधित प्रश्न होंगे।
- इन सभी प्रश्नो का लेवल NCERT की पुस्तक के अनुसार होगा।
- Photo Edit Karne Wale Apps
- Mobile Banking Kya Hai
- Credit Card Kya Hota Hai
- What is ATM in Hindi-Types and Benefits
- Essay on Tourism in Hindi