Rajasthan GNM Recruitment 2023

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023-स्वास्थ के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का इंतज़ार करने वाले युवाओं का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जीएनएम भर्ती 2023  के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 का सम्पूर्ण विवरण दिया गया है।  राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 का विवरण इस प्रकार है –

Rajasthan GNM Recruitment 2023  Overview

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीएनएम या स्टाफ नर्स  की भर्ती निकाली गई है।  जो भी अभ्यार्थी  आवश्यक पात्रता को पूरा करता है वह इस भर्ती में आवेदन कर सकता है।  इस भर्ती से सम्बंधित आवश्यक विवरण इस प्रकार है –

विभागराजस्थान कर्मचारी चयन आयोग
पद का विवरणजीएनएम या स्टाफ नर्स
कुल पदों की संख्या1588
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here Rajasthan Staff Selection Board
नौकरी प्राप्त करने का स्थानराजस्थान

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan GNM  Recruitment 2023  Important Dates)

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जीएनएम या स्टाफ नर्स भर्ती 2023 की अधिसूचना जारी है। इस अधिसूचना में जीएनएम  भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण किया गया है। राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार है –

घटनाक्रमतिथियां
अधिसूचना जारी करने की तिथि 06 July 2023
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि10 July 2023
आवेदन प्रक्रिया की अंतिम  तिथि08 August 2023
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से दस दिन पहले
परीक्षा तिथि24 September 2023

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 पदविवरण (Rajasthan GNM Recruitment 2023 Post Details)

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल नर्स एंड मिडवाइफ जीएनएम या स्टाफ नर्स 2023 की भर्तियां निकाल दी है। जीएनएम या स्टाफ नर्स के लिए कुल 1588 पदों पर रिक्तियां निकाली है। यह रिक्तियां सम्पर्ण राजस्थान के लिए निकाली गई है।

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 आवश्यक पात्रता (Rajasthan GNM Recruitment 2023 Eligiblity)

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल नर्स एंड मिडवाइफ जीएनएम या स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता निर्धारित की है।  जो भी अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता को पूरा करते है।  वह अभ्यार्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।   राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है –

  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम का कोर्स या उसके समकक्ष अन्य कोर्स।
  • राजस्थान नर्सिंग कॉउंसिल में पंजीकरण होना आवश्यक है।

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 आवेदन शुल्क (Rajasthan GNM Recruitment 2023 Fee)

  • राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023  में  आवेदन शुल्क इस प्रकार है –
  • सामान्य एवं अन्य वर्ग – 600 रूपए
  • अनुसूचित जाति , अनुसूचित जन जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ,समस्त दिव्यांग अभ्यार्थी – 400 रूपए

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 आयु सीमा  (Rajasthan GNM Recruitment 2023 Age Limit)

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है।  राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने प्रत्येक वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की है।   राजस्थान जीएनएम भर्ती के लिए आयु सीमा इस प्रकार है –

  • सामान्य वर्ग व् अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा – 21 से 40 वर्ष।
  • इस भर्ती में आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2024  के आधार पर की जाएगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग , अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति आदि अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है।
  • सभी वर्ग की महिलाओं को पांच वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा व् तलाकशुदा महिलाओं को आयु सीमा से बाहर रखा गया है।

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 में आवेदन कैसे करें (How to Apply in    Rajasthan GNM Recruitment 2023)

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 में आवेदन ऑनलाइन किये जायेगे।  किसी भी प्रकार से ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगे। राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 में आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर किये जा सकते है। राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 में इस प्रकार आवेदन किया जा सकता है। –

  •  राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन  के विकल्प पर जाएं और सभी जानकारी भरकर आवश्यक रजिस्ट्रेशन करें ।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरकर पुनः लॉगिन करें। ।
  • लॉगिन करने के बाद आपके लिए राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 का फॉर्म खुलेगा।  फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरकर नेक्स्ट करें।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज , फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा करें।

 शुल्क भरने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल कर अपने पास रखें जिससे की आपको भविष्य में कोई परेशानी न हो।

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 परीक्षा पैटर्न (Rajasthan GNM Recruitment 2023 Exam Pattern)

राजस्थान जीएनएम भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा पैटर्न की घोषणा कर दी है। जीएनएम भर्ती के लिए परीक्षा तीन चरणों में ली जायेगी –

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार से होगा –

कुल प्रश्न100
परीक्षा का समय1 घण्टे 30 मिनट
कुल अंक400
अंक योजनाचार अंक प्रत्येक प्रश्न के लिए
ऋणात्मक अंकनहाँ , प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 01 अंक काटे जायेगे।
प्रश्नों के प्रकारबहुविकल्पीय

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 प्रश्न पत्र पैटर्न  (Rajasthan GNM Recruitment 2023 Question Paper Pattern)

अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए राजस्थान  कर्मचारी चयन आयोग ने जीएनएम भर्ती 2023 के लिए होने वाली परीक्षा का पैटर्न घोषित कर दिया है। जीएनएम भर्ती  का प्रश्नपत्र इस प्रकार होगा –

विषयप्रश्नों की संख्या
1पद के विषय से संबंधित प्रश्न55 प्रश्न
2स्वास्थ मिशन के अंतर्गत चलाई  गई  योजनाओं  से संबधित प्रश्न      15 प्रश्न
3राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान05 प्रश्न
4समसामयिक घटनाएं05 प्रश्न
5कप्यूटर से संबंधित ज्ञान05 प्रश्न
6सामान्य चिकित्सा व् पोषण से संबंधित ज्ञान15 प्रश्न

कुल प्रश्न-100



राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Rajasthan GNM Recruitment 2023)

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 के लिए प्रत्येक अभ्यार्थी  के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।  इन दस्तावेजों के बिना कोई भी अभ्यार्थी  राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023  का फॉर्म नहीं भर पायेगा।  सभी दस्तावेज पूरे न होने पर अभ्यार्थी का दस्तावेज सत्यापन भी नहीं हो पायेगा और उसे अंतिम चरण में बाहर निकाल दिया जायेगा। राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है –

  • अभ्यार्थी के पास सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र व् उनकी प्रतिलिपि होनी चाहिए।
  • अभ्यार्थी के पास उसका आई डी प्रूफ जैसे की – वोटर आई डी कार्ड , आधार कार्ड आदि होना चाहिए।
  • अभ्यार्थी के पास उसका वर्तमान में खींचा हुआ फोटो होना चाहिए।
  • अभ्यार्थी के पास एक वैध फोन नंबर और ईमेल आई डी होनी चाहिए।

राजस्थान जीएनएम भर्ती 2023 में सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।  लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जायेगी।  मेरिट लिस्ट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों बुलाया जायेगा।  फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा , दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर बनाई जाएगी है।  फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग जीएनएम भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा।


Latest Posts


Check Also

DSSSB Non Teaching Recruitment 2023 in Hindi

DSSSB Non Teaching  Recruitment 2023 in Hindi

गैर शैक्षिक पदों के लिए डीएसएसएसबी भर्ती 2023(DSSSB Non Teaching  Recruitment 2023)-सरकारी नौकरी का इंतज़ार …

Leave a Reply