10 Best Mileage CNG Cars In India Hindi

भारतीय बाजार की टॉप 10 बेस्ट माइलेज सीएनजी

वर्तमान समय में कार हम सभी कि मूलभूत आवश्यकता बन गई है। भारतीय बाजार में सीएनजी , पेट्रोल , डीज़ल  और इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाली , सभी प्रकार की कार उपलब्ध है। वर्तमान समय में सीएनजी कारें भारतीय बाजार में बहुत लोकप्रिय है। पेट्रोल , डीज़ल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण भारतीय बाज़ारों में सीएनजी कारों को अधिक पसंद किया जा रहा है। 

सीएनजी कारों के साथ साथ इलेक्ट्रिक कारे भी उपभोक्ताओं की पसंद पहली पसंद बनती जा रही है। भारतीय बाज़ारो में Maruti , Tata , Hyundai आदि जैसी कंपनी की सीएनजी कारों का बोलबाला है। आज हम बात करने जा रहे है 10 Best Mileage CNG Cars In India Hindi के बारे में –

List Of Best Mileage CNG Cars in India 2023

भारतीय बाजार की टॉप 10 बेस्ट माइलेज सीएनजी कार यह है –

मॉडलकार का प्रकारमाइलेजएक्स -शोरूम प्राइस
(रेट स्टेट के अनुसार भिन्न हो सकती है)

MARUTI SUZUKI CELERIO

हैचबैक35 km/kg₹4.16 लाख से शुरू
MARUTI SUZUKI WAGON Rहैचबैक35 km/kg₹4.0 लाख से शुरू
MARUTI SUZUKI  ALTOहैचबैक31.5 km/kg₹3.0 लाख से शुरू
MARUTI SUZUKI  S-PRESSOहैचबैक32.73 km/kg₹4.0 लाख से शुरू
HYUNDAI SANTROहैचबैक30.48 km/kg₹6.42 लाख से शुरू
HYUNDAI AURAहैचबैक28.00 km/kg₹8.13 लाख से शुरू
TATA TIAGOहैचबैक26.49 km/kg₹4.95 लाख से शुरू
TATA TIGORसेडान26.49 km/kg₹5.30 लाख से शुरू
MARUTI ERTIGAMUV26.0 km/kg₹8.20 लाख से शुरू
HYUNDAI GRAND i10 NIOSहैचबैक28.00 km/kg₹6.45 लाख से शुरू

Top 10 Most Fuel-Efficient CNG cars in India 2023

MARUTI  SUZUKI CELERIO ( मारुती सुजुकी सेलेरियो )

मारुती सुजुकी सेलेरियो Most Fuel-Efficient CNG cars in India में से एक है।  इस कार को हाल ही में मारुती सुजुकी कंपनी द्वारा लांच किया गया है। मारुती सुजुकी सेलेरियो शहरी ड्राइविंग के लिए एक अच्छा मॉडल है।

यह कार हैचबैक प्रकार की कार है। इसका माइलेज 35.60 किलोमीटर /किलोग्राम है। कार 998 cc सीएनजी इंजन के साथ 55 BHP की पावर से  82 NM का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकती है। मारुती सुजुकी सेलेरियो की कीमत करीब 6.58 लाख रूपए है।

मारुती सुजुकी सेलेरियो की विशेषता

  • मारुती सुजुकी सेलेरियो  में पावर स्टीयरिंग मौजूद  है जिससे की ड्राइवर को चलाने में कोई परेशानी नहीं होती है।
  • मारुती सुजुकी सेलेरियो में पावर विंडोस फ्रंट स्थित है।
  • इस कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग प्रणाली भी स्थित है।
  • कार में यात्रियों व् ड्राइवर की सुविधा के लिए एयर बैग्स भी मौजूद है।
  • कार का कम्फर्ट व् इंटीरियर काफी अच्छा है।

MARUTI SUZUKI  WAGON R  (मारुती सुजुकी वेगन आर)

 मारुती सुजुकी वेगन आर भारतीय बाजार में सबसे अधिक  बिकने वाली सीएनजी कार है।  यह कार भारतीय बाजार की बेस्ट माइलेज कार में से एक है। भारतीय परिवारों के लिए उपयुक्त कारों में से एक कार है। 

यह करीब 32.52 किलोमीटर / किलोग्राम की माइलेज देती है। इस कार का 998 CC  इंजन अधिकतम 56  BPH  का आउटपुट और 82 NM का टॉर्क प्रदान करता है। यह कार हैचबैक प्रकार की कार है।भारत में मारुती सुजुकी वेगन आर कार की कीमत करीब 6.15 लाख रूपए है।

मारुती सुजुकी वेगन आर की विशेषता

  • यह कार सेवन इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
  • कार का विशाल केबिन बैठने के लिए उपयुक्त है।
  • कार में एयर बैग्स  का विकल्प भी मौजूद है।
  • इसके साथ साथ कार में ओवरस्पीडिंग वार्निंग सिस्टम भी मौजूद है।
  • भारतीय परिवार के अनुसार कम बजट में उपयुक्त कार है।

MARUTI SUZUKI ALTO (मारुती सुजुकी आल्टो )

मारुती सुजुकी आल्टो मारुती की फेमस सीएनजी कारों में से एक है। वर्तमान समय मारुती सुजुकी आल्टो भारतीय मिडिल क्लास परिवार की पहली पसंद के रूप में उभर कर आ रही है। यह कार मारुती कंपनी की सबसे सस्ती कारों में से एक है।

यह कार हैचबैक प्रकार की कार है।  इसका माइलेज 31.59 किलोमीटर / किलोग्राम है। इस कार में 800 CC इंजन है जो की 47 BHP की पावर और 69 NM का टॉर्क पैदा करता है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत करीब 4.85  लाख रूपए है।

मारुती सुजुकी आल्टो की विशेषता

  • यह कार ओवरस्पीड वार्निंग के साथ आती है।  जिससे की ड्राइवर को कोई परेशानी न हो।
  • कार में वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले भी मौजूद है।
  • इसके अलावा कार में 7 इंच टच स्क्रीन और ब्लूटूथ जैसी सुविधा भी उपलब्ध है।
  • कार में सेफ्टी के लिए एयर बैग्स की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • यह कार कम बजट वाले छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त है।

MARUTI SUZUKI S-PRESSO ( मारुती सुजुकी एस – प्रेसो)

मारुती सुजुकी एस – प्रेसो भारत में सीएनजी की प्रसिद्ध मारुती कार में से एक है। भारतीय कार बाजार में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यह कार माइक्रो – एसयूवी प्रकार की कार है। 

इसका माइलेज 31.20 किलोमीटर /किलोग्राम है।यह कार 998 CC इंजन के साथ आती है , जो की 66 BHP से 82 NM का टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा यह कार पेट्रोल वेरिएंट के लिए मैन्युअल और आटोमेटिक दोनों विकल्प में आती है।  भारतीय कार बाजार में इस कार की कीमत करीब 5.50 लाख रूपए है।

10 Best Mileage CNG Cars In India Hindi

मारुती सुजुकी एस – प्रेसों की विशेषता

  • मारुती सुजुकी एस – प्रेसों कार में इंटीग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम व् ब्लूटूथ ऑक्स की सुविधा उपलब्ध है।
  • इसके अलावा कार में दो एयर बैग्स व् ओवरस्पीड वार्निंग का विकल्प भी मौजूद है।
  • कार में ABS और EBD  का विकल्प भी मौजूद है।
  • कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग सिस्टम  भी मौजूद है।
  • मारुती सुजुकी एस – प्रेसों वर्तमान समय को देखते हुए एक बहुत स्टाइलिश कार है।  जो की बाजार में कार प्रेमियों की पहली पसंद बनी  हुई  है।

HYUNDAI SANTRO (हुंडईसैंट्रो )

हुंडई सैंट्रो भारत में हुंडई की सबसे सस्ती सीएनजी कार में से एक है। यह कार फैक्ट्री फिटेट सीएनजी किट के साथ है।  यह कार हैचबैक प्रकार की कार है।

इसका माइलेज 30.48 किलोमीटर / किलोग्राम है। कार का  1086 CC का इंजन  68  BHP के साथ 99 NM का टॉर्क पैदा करता है।  भारतीय बाजार में इस कार की कीमत करीब 6.30 लाख रूपए है। यह कार भारतीय कार प्रेमियों के लिए एक उपयुक्त कार है।

हुंडई सैंट्रो की विशेषता

  • हुंडई सैंट्रो में पावर स्टीयरिंग व् पावर विंडोस फ्रंट मौजूद है।
  • कार में चालक के लिए एयर बैग्स की सुविधा उपलब्ध है।
  • कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग सिस्टम  भी मौजूद है।
  • यह कार कम बजट में सभी सुविधाओं से लैस है।
  • कार का विशाल केबिन बैठने के लिए उपयुक्त है।

HYUNDAI AURA ( हुंडईऑरा)

हुंडई ऑरा हुंडई की एक फॉर मीटर कॉम्पैक्ट कार है।  इस कार के मॉडल की वजह से इसे भारतीय बाजार में अधिक पसंद किया जाता है। यह सीएनजी कार 28  किलोमीटर / किलोग्राम का माइलेज देती है।

कार का 1197 CC का इंजन 67 BHP के साथ 95 NM का टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा फाइव स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन भी मौजूद है। जो की इस कार को ख़ास बनाता है।  भारतीय कार बाजार में इसकी कीमत 7 .74 लाख रूपए है।

10 Best Mileage CNG Cars In India Hindi

हुंडई ऑरा की विशेषता

  • हुंडई ऑरा  मल्टी फंक्शन पावर स्टीयरिंग व्हील के साथ आती है।
  • साथ ही साथ कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग सिस्टम व् फोग लाइट्स फ्रंट भी मौजूद है।
  • कार में  एयर बैग्स की सुविधा उपलब्ध है।
  • इसके अलावा कार में  आटोमेटिक अट्मॉसफेयर कंट्रोलर भी मौजूद है।
  • कार में फ्रंट पावर विंडोस का विकल्प भी मौजूद है।

RELATED TOPICS


TATA TIAGO ( टाटा टियागो )

टाटा टियागो , टाटा मोटर्स की नई लांच सीएनजी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह कार लोगो को काफी पसंद आ रही है। इस कार का माइलेज 26.49 किलोमीटर / किलोग्राम है। कार का 1199 CC का इंजन 72 BHP के साथ 95 NM का टॉर्क पैदा करता है।

इसके अलावा फाइव स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन कार की क्षमता को और अधिक बढ़ा देता है। भारतीय बाजार में टाटा टियागो सीएनजी कार की कीमत 7.10 लाख रूपए है। भारतीय मिडिल क्लास परिवार जो एक अच्छी कार खरीदना चाहता है।  उनके लिए यह कार उपयुक्त है। 

10 Best Mileage CNG Cars In India Hindi

टाटा टियागो की विशेषता

  • टाटा  टियागो में पावर स्टीयरिंग व् पावर विंडोस फ्रंट का विकल्प मौजूद है।
  • कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग सिस्टम व् फोग लाइट्स फ्रंट भी मौजूद है।
  • इसके अलावा कार में एयर बैग्स भी है।
  • इस कार में 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।
  • टाटा टियागो एक आराम दायक कार है।  जिस कारण से अधिकतर लोग इसे खरीदना पसंद करते है।

TATA TIGOR ( टाटाटिगोर )

टाटा टिगोर कार भारतीय मिडिल क्लास परिवार के लिए एक उपयुक्त कार है। यह कार कम बजट में मिलने वाली आटोमेटिक सेडान कार है। कार का 1199 CC का इंजन 72 BHP के साथ 95 NM का टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा कार में फाइव स्पीड गियरबॉक्स भी मौजूद है जो  की इसकी खासियत को बढ़ाते है।

कार का इंटीरियर व् सुरक्षा सुविधा भारतीय बाजार के पूर्णता अनुरूप है।  कार की माइलेज 26. 49 किलोमीटर / किलोग्राम है।  भारतीय बाजार में टाटा टिगोर की कीमत करीब 6 .30 लाख रूपए है।

टाटा टिगोर की विशेषता

  • टाटा टिगोर  में आप अपनी सहूलियत के मुताबिक सीएनजी या पेट्रोल मोड को चुन सकते है।
  • टाटा  टिगोर में पावर स्टीयरिंग व् पावर विंडोस फ्रंट का विकल्प मौजूद है।
  • साथ ही साथ कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग सिस्टम व् फोग लाइट्स फ्रंट भी मौजूद है।
  • इसके अलावा कार में एयर बैग्स और आटोमेटिक अट्मॉसफेयर कंट्रोलर भी मौजूद है।
  • इस कार में 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।

MARUTI ERTIGA  (मारुती एर्टिगा)

मारुती एर्टिगा भारतीय बाजार की लोकप्रिय सीएनजी MPV कार है।  इसका डिज़ाइन भारतीय कार बाजार और भारतीय परिवारों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। कार में आसानी से 5 से 6 लोग बैठ सकते है। इस कारण से यह कार बड़े परिवारों के लिए बिलकुल उपयुक्त है।

कार का 1462 CC का इंजन 87 BHP के साथ 121 NM का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही साथ यह फाइव स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। जो की इस कार को बाकी कारों से अलग बनाता है। कार का माइलेज 26.11 किलोमीटर / किलोग्राम है। भारतीय बाजार में कार की कीमत करीब 9 .90 लाख रूपए है। 

मारुती एर्टिगा की विशेषता

  • मारुती एर्टिगा वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ आती है।
  • कार में ABS और EBD की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • इस कार में 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।
  • साथ ही साथ कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग सिस्टम  भी मौजूद है।
  • इसके अलावा कार में  आटोमेटिक अट्मॉसफेयर कंट्रोलर भी मौजूद है।

HYUNDAI GRAND i10 NIOS ( हुंडईग्रैंड i10 NIOS)

हुंडई ग्रैंड i10 NIOS भारतीय बाजार में आई हुई एक यूरोपीय डिज़ाइन कार है।  इस कार के बेहतरीन डिज़ाइन के कारण इसे भारतीय बाजार में बहुत पसंद किया जा रहा है। यह कार हैचबैक प्रकार की कार है। भारतीय कार बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। 

इसका 1197 CC का इंजन 67 BHP के साथ 95 NM का टॉर्क पैदा करता है। वर्तमान समय में यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों ही मोड में उपलब्ध है। इसका माइलेज 28 किलोमीटर / किलोग्राम है। भारतीय बाजार में हुंडई ग्रैंड की कीमत करीब 7.10 लाख रूपए है।

हुंडईग्रैंड i10 NIOS  कीविशेषता

  • हुंडई ग्रैंड  i10 NIOS मल्टी फंक्शन पावर स्टीयरिंग व्हील के साथ आती है।
  • कार में ABS और EBD की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • इस कार में आप अपनी सहूलियत के मुताबिक सीएनजी या पेट्रोल मोड को चुन सकते है।
  • साथ ही साथ कार में लॉक रोधी ब्रैकिंग सिस्टम व् एयर बैग की सुविधा भी मौजूद है।
  • यह कार चालक को स्मूथ राइडिंग का विकल्प देती है।

निष्कर्ष-

यह भारतीय बाजार की 10 Best Mileage CNG Cars In India है।  यह सभी कारें भारतीय बाजार और भारतीय कार प्रेमियों को ध्यान में रख कर बनाई गई है।  कार प्रेमी अपनी सुविधा और बजट के अनुसान अपनी पसंद की कार ले सकते है।

यह सभी कार सीएनजी कार है जो की आपको महंगाई की मार से भी बचाएगी और आस पास के वातावरण को भी शुद्ध रखने में मदद करेगी।


Latest Article


Check Also

Best E-rickshaw in India Hindi

Best E-rickshaw in India Hindi 2023

India में इलेक्ट्रिकल व्हीकल का बाजार जोरो से बाद रहा है ,यहाँ एक तरफ इलेक्ट्रिक …

Leave a Reply