What is Policy Term Insurance Hindi

पॉलिसी टर्म या टर्म इंश्योरेंस क्या है? (What is Policy Term or Term Insurance)-पॉलिसी टर्म या टर्म इंश्योरेंस एक तरह का लाइफ इंश्योरेंस होता है।  पॉलिसी टर्म एक खास अवधि या टाइम पीरियड के लिए किया जाता है। पॉलिसी टर्म लेने पर पॉलिसी धारक की मृत्यु होने की स्थिति में  नॉमिनी या नामांकित व्यक्ति को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान समय में पॉलिसी टर्म बहुत अधिक प्रचलन में है क्योंकि यह कम प्रीमियम पर भी अधिक कवर प्रदान करता है।

पॉलिसी टर्म को टर्म इंश्योरेंस के नाम से भी जाना जाता है।  अलग अलग बीमा कंपनी अपने अनुसार पॉलिसी टर्म प्लान बनाती है। 

पॉलिसी टर्म की विशेषताएँKey Features of Policy Term

वर्तमान समय में पॉलिसी टर्म अपनी अनेक विशेषताओं के कारण प्रचलित है। पॉलिसी टर्म की अनेक उपयोगी विशेषताओं के कारण ही अधिक से अधिक पॉलिसी खरीद रहे है । पॉलिसी टर्म की अनेक विशेषताएँ है जैसे की –

  • 18 वर्ष की आयु के बाद कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकता अनुसार टर्म  इंश्योरेंस या पॉलिसी टर्म खरीद सकता है और अपने परिवारजनों का भविष्य सुरक्षित कर सकता है।
  • पॉलिसी टर्म 99 वर्षो की लम्बी पॉलिसी होती है। जो की एक लम्बे समय तक आपको मदद प्रदान करती  है।
  • पॉलिसी टर्म खरीदना बहुत आसान है।  कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन पॉलिसी टर्म खरीद सकता है और उसका भुगतान कर सकता है।
  • पॉलिसी टर्म किफायती प्रीमियम का विकल्प देता है।  आप अपनी आवश्यकता अनुसार अपना प्रीमियम चुन सकते है।
  • पॉलिसी टर्म प्लान की बीमा राशि आपके परिवारजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने में काम आती है।
  • पॉलिसी टर्म एड ऑन बेनिफिट्स कि सुविधा देता है।  जिससे कि जरूरत पड़ने पर आप अपने अनुसार बेनिफिट्स एड कर सकते है।

पॉलिसी टर्म खरीदने के क्या लाभ है? (Benefits of Buying Policy Term)

आजकल के समय में हम सभी अपना और अपने परिवारजनों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते है।  इस लिए हम समय समय  पर विभिन्न प्रकार की पॉलिसी खरीदते है।  इन्ही में से एक है पॉलिसी टर्म या टर्म इंश्योरेंस।

आज के समय में पॉलिसी टर्म लेने के अनेक फायदे है जैसे की –

  • किफायती प्रीमियम पर अधिक कवर

टर्म इंश्योरेंस आपको किफायती प्रीमियम पर अधिक लाइफ कवर प्रदान करता है।  जो की आपको किसी अन्य बीमा में नहीं मिलता है। इस कारण से वर्तमान समय में अधिकतर लोग पॉलिसी टर्म लेना पसंद कर रहे है।

  • गंभीर बीमारियों का कवर

टर्म पॉलिसी आपको लाइफ कवर के साथ साथ गंभीर बीमारियों के खिलाफ भी कवर प्रदान करता है। इसमें आप एक छोटे से प्रीमियम के तहत गंभीर से गंभीर बीमारियों पर आने वाले खर्च को कवर कर सकते है।  इसके लिए आपको टर्म पॉलिसी लेते वक़्त ध्यान रखना होगा की बीमा कंपनी आपको गंभीर बीमारियों के खिलाफ कवर की पॉलिसी दे रही है या नहीं।

  • मृत्यु की स्थिति में पूरा कवर

पॉलिसी टर्म लेने पर पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर क्लेम की पूरी राशि उसके परिवारजनों को प्रदान की जाती है। इससे पॉलिसी धारक के परिवारजनों को मुसीबत के समय में आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।

  • करदाता को लाभ

पॉलिसी टर्म लेने पर करदाता को अनेक लाभों का फायदा मिलता है।  साथ ही साथ  पॉलिसी टर्म लेने वाले को आय कर में भी छूट मिलती है। हम आपको बता दें की पॉलिसी टर्म के कवर में मिली हुई राशि कर मुक्त होती है।  उस पर सरकार द्वारा किसी प्रकार का कोई कर नहीं लगाया जाता है। 

  • एड ऑन बेनिफिट्स का लाभ

पॉलिसी टर्म आपको एड ऑन बेनिफिट्स का लाभ देता है।  एक बार आप पॉलिसी टर्म के लेने के बाद उसमे कई और बेनिफिट्स एड करा सकते है।  जैसे की – इलनेस  कवर , डिसेबिलिटी कवर , क्रिटिकल इलनेस कवर , डेली हॉस्पिटल कैश आदि जैसी सुविधाएं। इनके लिए आपको अपने मासिक प्रीमियम में कुछ रूपए अधिक देने होंगे। 

पॉलिसी टर्म खरीदते समय किन बातों का खास ध्यान रखें – (Things to Keep in Mind While Buying a Policy Term)

आज का समय अनिश्चिताओं का समय है।  ऐसी स्थिति  में हमे अपने आने वाले कल के बारे में पता नहीं है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए बीमा या पॉलिसी हमारी जरूरत बन गया है। कोरोना काल ने पॉलिसी का महत्व अधिक बढ़ा दिया है फिर चाहे वह हेल्थ पॉलिसी हो या टर्म पॉलिसी।

अक्सर हम सभी टर्म पॉलिसी लेते वक़्त कुछ न कुछ गलतियां कर देते है।  जिनके बारे में हमे बाद में समझ आता है। टर्म पॉलिसी लेते वक़्त हमे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे की –

  • पॉलिसी टर्म का चुनाव लम्बे समय के लिए करें

अक्सर हम सभी लोग पॉलिसी टर्म खरीदते समय अपना प्रीमियम बचाने के चक्कर में शार्ट टर्म की पॉलिसी खरीद लेते है। आप ऐसा बिलकुल न करें कभी भी शार्ट टर्म पॉलिसी प्लान में इन्वेस्ट न करें।  इससे आपको कम फायदे मिलेंगे।

हमेशा पॉलिसी टर्म खरीदते समय लम्बी अवधि के पॉलिसी प्लान में इन्वेस्ट करें।  इससे आपको पॉलिसी में अधिक फायदे मिलेंगे।  इसके लिए आप 5 , 10 , 20 , 30 , 40 आदि वर्षो के लिए पॉलिसी टर्म खरीद सकते है।

  • बीमा कंपनी को नॉमिनी की पूरी जानकारी दें

पॉलिसी टर्म खरीदते समय आप जिस भी बीमा कंपनी से टर्म पॉलिसी खरीद रहे है उसे अपनी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराये।

इसके साथ साथ अपनी बीमा कंपनी को नॉमिनी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं जिससे कि किसी अनहोनी की स्थिति में पॉलिसी सेटल करने में कोई परेशानी न आये।

  • बीमा कंपनी को मेडिकल हिस्ट्री के बारे में सही जानकारी दें

अधिकतर यह देखा जाता है की पॉलिसी टर्म खरीदते वक़्त लोग बीमा कंपनी को अपनी पूरी मेडिकल हिस्ट्री नहीं बताते है। पॉलिसी खरीदने वाले को लगता है की मेडिकल हिस्ट्री बताने पर कही उनकी पॉलिसी रद्द न हो जाएं या कही उन्हें ज्यादा प्रीमियम न देना पड़ जाएं।  इस कारण वह अपनी मेडिकल हिस्ट्री बीमा कंपनी को नहीं बताते।  जिस की वजह से उन्हें आगे चलकर बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उनकी पॉलिसी रद्द भी हो सकती है।   यदि आप भी पॉलिसी टर्म खरीद रहे है तो ऐसी गलती भूल कर भी न करें।

  • पॉलिसी टर्म खरीदते समय बीमा कंपनी की जाँच कर लें

जब भी कभी आप पॉलिसी टर्म खरीदे तो उससे पहले बीमा कंपनी के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर लें।  आप ऐसी ही कंपनी से पॉलिसी टर्म खरीदे जिनका सेटलमेंट रिकॉर्ड अच्छा हो। कम प्रीमियम या अधिक लाभ के चक्कर में किसी धोकेबाज बीमा कंपनी के चक्कर में न फंस  जाएं। 

  • पॉलिसी खरीदते समय उचित प्रीमियम का चुनाव करें

जब भी आप किसी भी बीमा कंपनी से पॉलिसी टर्म खरीदे तो उचित प्रीमियम का चुनाव करें।  ऐसा न हो की आप बहुत कम प्रीमियम वाली पॉलिसी चुन लें या फिर बहुत अधिक प्रीमियम वाली पॉलिसी चुन लें।  जिसे भरने में आपको परेशानी का सामना करना पड़े।

आप अपनी आय और खर्चो को ध्यान में रखते हुए अपने लिए उचित प्रीमियम की पॉलिसी चुनें।

  • एड ऑन बेनिफिट्स जरूरत पड़ने पड़ ही लें

कई बार देखा जाता है की बीमा कंपनी आपको पॉलिसी के साथ कुछ एड ऑन बेनिफिट्स लेने के लिए भी कहती है। इस एड ऑन बेनिफिट्स के लिए आपके प्रीमियम की राशि बढ़ा दी जाती है। ऐसी स्थिति में आप किसी के बहकावे में ना आये और जरूरत पड़ने पर ही एड ऑन बेनिफिट्स लें , यदि आपको जरूरत नहीं है तो आप इन्हे बिलकुल न लें।

पॉलिसी टर्म किसे खरीदना चाहिए (Who Should Buy Policy Term)

पॉलिसी टर्म परिवार के उन सदस्यों को खरीदनी चाहिए जिन पर परिवार के अन्य सदस्य आश्रित है। जिससे  कि मुसीबत के समय में परिवारजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

इनके अलावा पॉलिसी टर्म परिवार का कोई भी सदस्य ले सकता है।  परिवार में कई सदस्य पॉलिसी टर्म ले सकते है जैसे कि –

  • परिवार का मुखिया माता पिता को खरीदना चाहिए

भारतीय समाज में माता पिता अपने बच्चो के लिए वित्तीय सहायता का एक मात्र स्रोत होते है। बच्चे अपने सभी प्रकार के खर्चो के लिए माता पिता पर निर्भर रहते है।  ऐसे में माता पिता कि यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने बच्चो का भविष्य सुनिश्चित करें। ऐसी स्थिति में माता पिता को पॉलिसी टर्म अवश्य लेना चाहिए , जिससे कि किसी अनहोनी कि स्थिति में बच्चो को आर्थिक मदद मिल सके।

  • पति पत्नी को खरीदना चाहिए

पॉलिसी टर्म पति पत्नी को अवश्य खरीदना चाहिए जिससे कि यदि भविष्य में किसी के साथ भी कोई दुर्घटना होती है तो उसके जीवनसाथी को आर्थिक मदद मिल सके।

  • नौकरी करने वाले युवाओ को खरीदना चाहिए

आज कल हर व्यक्ति अपने जीविका अर्जन के लिए कोई न कोई काम जरूर करता है। यदि नौकरी करने वाले युवा अपनी आय के कुछ हिस्से में से पॉलिसी टर्म ले लेते है तो यह उनके और उनके परिवारजनों को मुसीबत के वक़्त मे उनके काम आएगा।


पॉलिसी टर्म प्रीमियम ( Policy Term Premium )

पॉलिसी टर्म खरीदते वक़्त आपको आपके प्रीमियम के बारे में बता दिया है। कई बार आप अपने बजट को देखते हुए पॉलिसी टर्म खरीदते है जिससे कि आप प्रत्येक माह का प्रीमियम आसानी से दें सके।

हम आपको बता दें कि अलग अलग बीमा कंपनी आपको अलग अलग राशि का पॉलिसी टर्म अलग अलग अलग प्रीमियम कि दर पर देती है।

इस लिए कभी भी आप पॉलिसी टर्म लेते है तो दो या तीन बीमा कंपनी के बारे में जानकारी एकत्र करके ही लें।

प्रत्येक बीमा कंपनी आपके प्रीमियम की राशि आपकी उम्र , स्वास्थ ,मासिक आय , पॉलिसी टर्म की कीमत आदि को ध्यान में रख कर बनाती  है।

साथ साथ आप अपनी पॉलिसी टर्म का प्रीमियम प्रत्येक माह , तीन माह , छः माह और सालाना रूप में भी चुका सकते है।  यह सभी सुविधाएं आपको बीमा कंपनी प्रदान करती है।

25 लाख के पॉलिसी टर्म का प्रीमियम

25 लाख के पॉलिसी टर्म का प्रीमियम अलग अलग बीमा कंपनी अलग अलग कीमत पर बनाती है।  सामान्य तौर पर देखा जाए तो मासिक प्रीमियम की राशि 299 रूपए से लेकर 499 रूपए तक हो सकती है। वही 25 लाख के पॉलिसी टर्म के लिए आपको सलाना प्रीमियम  3600 रूपए से लेकर 6000  रूपए तक देने पड़ सकते है।

50 लाख के पॉलिसी टर्म का प्रीमियम

सामान्य तौर पर देखा जाए 50 लाख के पॉलिसी टर्म के मासिक प्रीमियम की राशि 499 रूपए से लेकर 599 रूपए तक हो सकती है। वही 50 लाख के पॉलिसी टर्म के लिए आपको सलाना प्रीमियम  6000 रूपए से लेकर 7000  रूपए तक देने पड़ सकते है।

एक करोड़ के पॉलिसी टर्म का प्रीमियम

एक करोड़ के पॉलिसी टर्म का प्रीमियम बीमा कंपनी पॉलिसी धारक की उम्र , स्वास्थ , सलाना आय को ध्यान में रख कर बनाती है। समय तौर पर एक करोड़ के पॉलिसी टर्म के लिए आपको 599 से लेकर 699 तक का मासिक प्रीमियम देना होगा  है। यदि आप इसका सलाना प्रीमियम देना चाहते है तो आपको 7000 रूपए से लेकर 8000  रूपए तक का सलाना प्रीमियम देना होगा। 

पॉलिसी टर्म और जीवन बीमा में अंतर (Difference Between Policy Term & Life Insurance)

 अक्सर लोग पॉलिसी टर्म और जीवन बीमा को एक समझ लेते है ,  जो की बिलकुल गलत है।  पॉलिसी टर्म और जीवन बीमा दोनों बीमा का स्वरुप है लेकिन फिर भी दोनों में कुछ अंतर है जैसे की –

पॉलिसी टर्मजीवन बीमा
अकाल मृत्यु की स्थिति में कवरसमय से पहले मृत्यु और पॉलिसी पूरी होने दोनों स्थिति में कवर
पॉलिसी परिपक़्वता का लाभ नहींपॉलिसी परिपक़्वता का लाभ
किफायती प्रीमियमप्रीमियम की उच्च दरें
वित्तीय लक्ष्यों को बढ़ावा  नहीं देता हैवित्तीय लक्ष्यों को बढ़ावा देता है

Read-


निष्कर्ष-

वर्तमान समय में पॉलिसी टर्म की प्रसंगिगता बढ़ती जा रही है।  हम सभी अपने  अप्रत्याशित जीवन के कारण अपने परिवारजनों का भविष्य सुरक्षित करना है।  इस कारण से हम पॉलिसी टर्म लेते है।  जिससे की जरूरत पड़ने पर परिवारजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

अपने आय और खर्च को ध्यान में रखते हुए हम अपनी आवश्यकता अनुसार पॉलिसी टर्म ले सकते है जिससे कि हमारे ऊपर  प्रीमियम का अधिक बोझ न पड़े । पॉलिसी टर्म लेने से पहले सदैव बीमा कम्पनी के बारे में अच्छे से जान लें।  जिससे की आपको भविष्य में कोई असुविधा न हो।


Latest Post


Check Also

What is SIP in Hindi language

What is SIP in Hindi language

आज के तेजी से बदलते आर्थिक युग में, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए …

Leave a Reply