LIC आधार शिला पॉलिसी2021-मात्र 29 के निवेश से महिलाओं को मिलेंगे 4 लाख रुपए।

LIC आधार शिला प्लान2021

इस पॉलिसी का प्रमुख उद्देश्य भारत की महिलों को आत्मनिर्भर बनाने का है जो की भारतीय जीवन बीमा निगन के तहत आप इसका फायदा उठा सकते है। यह एक गारंटीड रिटर्न एंडोमेंट योजना है, और यह LIC आधार शिला पॉलिसी बाजार के जोखिमों के अधीन नहीं आती है और इसमें आपको बोनस की व्यवस्था दी गयी है।इसमें मात्र 29 के निवेश से महिलाओं को मिलेंगे 4 लाख रुपए।

यह पॉलिसी 24 अप्रैल 2017 मैं शुरू हुई थी जो की एक एंडोमेंट प्लान है जिसमें आपको बोनस सुनिश्चित किया गया है। जिसमें प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों उपलब्ध है।लेकिन इसका फायदा केबल महिलाएं ही ले सकती है।

LIC आधार शिला प्लान2021 के तहत अगर पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी के परिपक्व यानि मैच्योर होने से पहले अगर दुर्भाग्यपुर्ण मृत्यु होने पर उसके परिवार को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। और अगर आप पूरे पालिसी अवधि तक जीवित रहती हैं तो आपको मैच्‍योरिटी पर एकमुश्त पेमेंट किया जाता है।

LIC आधार शिला पॉलिसी के फायदे :-

1) मृत्यु लाभ: इस प्लान के लेने के पांच साल के अंदर अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उसे मृत्यु पर जो भी पॉलिसी के निवेश के अनुसार लाभ बनता होगा पूरा दिया जायेगा।
2) और अगर मृत्यु 5 वर्ष बाद लेकिन मैचुरिटी से पहले किसी कारणवस् हो जाती है तो पॉलिसी होल्डर के द्वारा चयन किये गए नॉमिनी को बीमित राशि के साथ लॉयल्टी एडिसन्स(अगर कुछ है तो) का भी भुगतान किया जाता है।
बीमा की राशि जो की मृत्यु के समय मिलेगी वो आपको नीचे दिए गए विकल्पों में जिसमें आपकी रकम ज्यादा बन रही होगी LIC उसे देगी।
वार्षिक प्रीमियम का 10 गुणा या मूल बीमित रकम का 110% और मृत्यु लाभ, मृत्यु तक भरे हुए कुल प्रीमियम के 105% से कम नहीं होना चाहिए।

3)परिप्कवता के समय लाभ :-अगर आपने साडी पॉलिसी समय से भरी है तो मैचुरिटी पर लॉयल्टी एडिसन्स(अगर कुछ है तो) और बीमा की रकम का भुगतान किया जाता है। यहाँ पर मैचुरिटी पर मिलनेवाला बीमित रकम का अर्थ मूल बीमित रकम से है।

4)लॉयल्टी एडिसन्स:-इस योजना में अगर आपने पांच वर्ष तक प्रीमियम्स का भुगतान किया है और पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर या मैचुरिटी पर, लॉयल्टी एडिसन पाने के योग्य होते हैं।

5) इस प्‍लान में प्रीमियम, मैच्‍योरिटी क्‍लेम और डेथ क्‍लेम पर टैक्‍स छूट की सुविधा दी जाती है ।

LIC आधार शिला पॉलिसी2021 कौन ले सकता है ?

  • केबल महिलों के लिए है प्लान
  • आधार कार्ड होना आवश्यक है
  • उम्र कम से कम 8 वर्ष और अधिकतम 55 साल की उम्र तक आप इसमें निवेश कर सकते है।

Related Articles:-

What is Lic Term Plan and Maturity Benefits

What is Life Insurance Hindi

एलआईसी आधार शिला योजना की नियम और शर्ते :-

इसमें बीमा की न्यूनतम राशि 75000 और अधिकतम राशि 3 लाख है और बीमा अवधि न्यूनतम दस साल और अधिकतम बीस साल है।
आधार शिला प्‍लान में मैच्‍योरिटी की अधिकतम उम्र 70 वर्ष की है।

रिवाइवल:-रिवाइवल मतलब अगर आपकी पॉलिसी बंद पड़ी है और आप उसे फिर से चालू करना चाहते है तो आप आखिरी भरे हुए प्रीमियम से दो साल के भीतर ही कर सकते है। जिसमें बकाया प्रीमियम और उस पर लगे व्याज का भुगतान करना होगा।

ग्रेस पीरियड –मतलब अगर आप जिस समय पर प्रीमियम भरते है और किसी कारण से आप नहीं भर पते है तो LIC एक समय सीमा देती है जिसके अंदर आपको अपना प्रीमियम भरना होता है। इस बिमा पालिसी में आपको वार्षिक, छमाही या तिमाही तौर पर प्रीमियम के लिए 30 दिन और मासिक तौर पर प्रीमियम के लिए 15 दिन तय किये है।

फ्री लुक पीरियड: यह वह समय होता है जिसमिन 15 दिन के अंदर आप पालिसी को रद्द करा सकते है अगर आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है तो और आके पैसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लौटा दिए जायेंगे।

सरेंडर वैल्यू के प्रतिशत के रूप में अधिकतम लोन निम्नलिखित रूप से होगा,

जारी पॉलिसियों के लिए – 90% तक
पेड – अप पॉलिसियों के लिए – 80% तक ब्याज के साथ बकाया किसी भी लोन की राशि, क्लेम की रकम से वसूल की जाएगी।

लोन:इस योजना के तहत लोन का लाभ उठा सकते हैं-वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए लागू ब्याज दर 10% है

Latest Post:-

Check Also

Eassy International Day of Yoga in Hindi 2023

Eassy International Day of Yoga in Hindi 2023

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 ( International Yoga Day 2023 )– आज  कल  की भागदौड़ वाली …

Leave a Reply