Essay on Tourism in Hindi

पर्यटन (Tourism)

हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन की गतिविधियों से परेशान हो गए है और कुछ नया करना चाहते है। हम सभी अपने जीवन के उबाऊ पन को ख़तम करने के लिए पर्यटन का सहारा लेते है। जिससे की हम अपने जीवन में कुछ नया कर सके और कुछ अच्छा सीख सके।

पर्यटन क्या है ? (What is Tourism)

पर्यटन मुख्य रूप से एक ऐसी यात्रा को कहा जा सकता है जो मनोरंजन या अपना खाली समय बिताने के लिए की जाती है। पर्यटन के माध्यम से लोग ऐसे स्थान की यात्रा करते है जहां उन्हें सुख की अनुभूति हो और वह अपने आप को तरो तजा महसूस कर सके।

आसान शब्दों में कहा जाए तो पर्यटन वह गतिविधियां  या यात्रा है जो की जीवन में खुशियाँ और अनुभव प्रदान करती है। अपनी पर्यटन यात्रा को पूरा करने के लिए व्यक्ति किसी ऐतिहासिक स्थल , धार्मिक स्थल आदि कही पर भी जा सकता है।

या

पर्यटन से तात्पर्य अवकाश, व्यवसाय या अन्य उद्देश्यों के लिए अपने सामान्य वातावरण से बाहर के स्थानों की यात्रा करने और रहने वाले लोगों की गतिविधि से है।


पर्यटन कितने प्रकार का होता है ?

पर्यटन विभिन्न प्रकार के होते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अवकाश पर्यटन: आनंद और विश्राम के लिए यात्रा करना।
  • व्यावसायिक पर्यटन: सम्मेलनों, बैठकों और कार्य-संबंधी उद्देश्यों के लिए यात्रा करना।
  • सांस्कृतिक पर्यटन: सांस्कृतिक आकर्षणों, विरासत स्थलों और स्थानीय परंपराओं की खोज।
  • साहसिक पर्यटन: लंबी पैदल यात्रा, स्कीइंग और जल क्रीड़ा जैसी रोमांचक गतिविधियों में संलग्न होना।
  • इकोटूरिज्म: पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्राकृतिक वातावरण की यात्रा करना।
  • चिकित्सा पर्यटन: चिकित्सा उपचार और प्रक्रियाओं के लिए यात्रा करना।
  • खेल पर्यटन: खेल आयोजनों को देखने या उनमें भाग लेने के लिए यात्रा करना।
  • धार्मिक पर्यटन: धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों का दौरा करना।

पर्यटन का महत्व (Importance of Tourism)

प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कही न कही की यात्रा अवश्य करता है।  उसकी यह यात्रा पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होती है। पर्यटन जितना महत्वपूर्ण एक व्यक्ति के लिए होता है उतना ही महत्वपूर्ण राष्ट्र , समाज व् अर्थव्यवस्था के लिए भी होता है। पर्यटन के अनेक महत्व होते है जैसे की –

  • राजनीतिक  महत्व

जब हम किसी भी देश में घूमने के लिए जाते है या पर्यटक घूमने के लिए हमारे देश में आते है तो ऐसी स्थिति में दो  देशो के बीच राजनीतिक संबंध बेहतर होते है। इसके अतिरिक्त दोनों देशो के मध्य शान्ति , समझ और अंतराष्ट्रीय सहयोग भी बढ़ता है।

  • सामाजिक महत्व

पर्यटन सामाजिक रूप से बहुत मह्त्वपूर्ण है। जब दो देशो या राज्यों के मध्य पर्यटनीय गतिविधियां संचालित की जाती है तो पर्यटकों को एक दूसरे के समाज को जानने व् समझने का मौका मिलता है। जिससे की उन्हें कुछ नया सीखने में मदद मिलती है।

  • शैक्षिक महत्व

वर्तमान समय में स्कूल के छात्रों को शैक्षिक गतिविधियों के लिए भी पर्यटनीय स्थलों पर भेजा जाता है। जिससे की छात्र ऐतिहासिक स्थल , उनकी संस्कृति व् समाज के बारे में जान सके और अपनी जानकारी बढ़ा सके।

  • रोजगार के अवसर प्रदान करना

पर्यटन लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य रूप से देखा जाता है कि जिन जगहों पर पर्यटक-स्थल होते है, वंहा  टूर गाइड, परिवहन सेवा, होटल , भोजनालय , दुकानें आदि  खुलते हैं। जिससे कि उस क्षेत्र में बेरोजगारी दर कम हो जाती है और लोगो को रोजगार मिल जाता है ।

  • राष्ट्रिय विकास में सहायक

वर्तमान समय में पर्यटन एक नव निर्मित उद्योग के रूप में उभर में रहा है। पर्यटन के माध्यम से देश को राजनितिक , सामाजिक , आर्थिक  व् सांस्कृतिक लाभ पहुँचता है। जिससे की देश को अनेक प्रकार से फायदा होता है जैसे की पर्यटन के माध्यम से देश में अनेक उद्योगों का विकास हुआ है जो की देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

पर्यटन के लाभ (Benefits of Tourism)

पर्यटन मानव जीवन का अहम् भाग है। यदि मानव जीवन में पर्यटन न हो तो उनके जीवन में नीरसता अवश्य आ जाएगी। पर्यटन ही एक मात्र स्रोत है जो की मानव जीवन में स्पूर्ति और उमंग प्रदान करता है। इसके माध्यम से ही मनुष्य को अपना दैनिक जीवन एक नए सिरे से शुरू करने का उत्साह मिलता है। पर्यटन से मनुष्य व् राष्ट्र को अनेक लाभ मिलते है जैसे की –

  • व्यक्तिगत मनोस्थिति में सुधार

वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति अपनी दैनिक जीवन की समस्याओं में उलझा हुआ है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की मनोस्थिति बहुत ख़राब हो जाती है।  जब कोई व्यक्ति कुछ दिनों के लिए पर्यटनीय यात्रा पर जाता है तो उसकी मनोस्थिति में  स्वतः ही सुधार आ जाता है।

  • विदेशी मुद्रा की आय

जब भी कोई किसी दूसरे देश में जाता है या दूसरे देश से आता  है तो वह वहां रहने , खाने – पीने , खरीददारी करने पर अपने देश की मुद्रा खर्च करता है। इस प्रकार पर्यटनीय स्थल वाले देश को विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है जो की उसका राजस्व बढाती है।

  • बुनियादी सुविधाओं का विकास

जब किसी स्थान पर पर्यटकों का आना जाना अधिक बढ़ जाता है तो उस स्थान पर बुनियादी सुविधाओं का विकास करना बेहद आवश्यक हो जाता है जिससे की अधिक से अधिक पर्यटक वहां घूमने आ सके।  ऐसी स्थिति में सरकार उस क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को विकास जल्द से जल्द करती है।

  • सांस्कृतिक विरासत का बचाव

किसी भी देश के पर्यटनीय स्थल उस देश की सांस्कृतिक विरासत होते है। पर्यटन की मांग को देखते हुए समय समय पर पर्यटनीय स्थलों का नवीकरण  और संरक्षण किया जाता है जिससे की उन्हें लम्बे समय तक सहेज के रखा जा सके।

  • स्थानीय कारोबार में वृद्धि

किसी भी पर्यटन स्थल के आस पास अनेक प्रकार की दुकानें व् बाजार स्थित होते है जहां पर्यटक खरीददारी करते है।  जितना ज्यादा पर्यटक उस स्थान पर आएगा उतना ही वहां के स्थानीय कारोबार में वृद्धि होगी।

  • संस्कृति का आदान प्रदान

हम जब  पर्यटन के लिए किसी दूसरे देश में जाते है या किसी दूसरे देश के पर्यटक हमारे यहाँ आते है तो हमे एक दूसरे की संस्कृति को जानने व् समझने का अवसर मिलता है। 


Related Topics


पर्यटन उद्योग में कुछ उभरते रुझान क्या हैं?

पर्यटन में उभरते रुझानों में शामिल हैं:

  • पाककला पर्यटन: यात्री प्रामाणिक पाककला अनुभवों की तलाश में रहते हैं।
  • कल्याण पर्यटन: यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और विश्राम पर ध्यान दें।
  • एकल यात्रा: स्वतंत्रता चाहने वाले एकल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
  • डिजिटल डिटॉक्स यात्रा: कायाकल्प के लिए प्रौद्योगिकी से बचना।
  • स्वैच्छिक पर्यटन: सामुदायिक विकास के लिए पर्यटन को स्वयंसेवा के साथ जोड़ना।

भारत के प्रसिद्ध 10 पर्यटनस्थल  (10 Best Tourist Places in India)

भारत विभिन्नताओ से भरा हुआ देश है। यहाँ हर एक चीज़ में विभिन्नता देखने के लिए मिल जायेगी फिर चाहे वह भाषा , धर्म , भोजन या पर्यटन स्थल ही क्यों ना हो। भारत में अनेक पर्यटन स्थल है जो की भारत की खूबसूरती को कई गुना अधिक बढ़ा देते है।  भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इस प्रकार है –

  1. ताज महल , आगरा

ताज महल भारत के आगरा शहर में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। सफ़ेद संगमरमर से बनी यह ईमारत अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है।

  • लाल किला , दिल्ली

लाल किला भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। लाल बलुआ पत्थर से बना होने के कारन इसे लाल किले के नाम से जाना जाता है। यह किला अपनी बनावट और संरचना के लिए जाना जाता है।

  • गेट वे ऑफ इंडिया , मुंबई

गेट वे ऑफ इंडिया मुंबई में स्थित एक बेहद खूबसूरत 85 फ़ीट ऊँचा द्वार है। इस द्वार का निर्माण ब्रिटिश शासन में हुआ था। वर्तमान समय में यह मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटनीय स्थलों में से एक है। 

  • आमेर महल , जयपुर

आमेर महल राजस्थान के प्रसिद्ध किलों में से एक है। इसका निर्माण राजा मान सिंह ने करवाया था। इस महल की खूबसूरती व् नक्काशी आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • मैसूर पैलेस , मैसूर

मैसूर पैलेस मैसूर के प्रसिद्ध पर्यटनीय स्थलों में से एक है। गहरे गुलाबी रंग के संगमरमर से बनी यह ईमारत बेहद खूबसूरत है। यहाँ प्रति वर्ष a सैकड़ो की संख्या में पर्यटक घूमने आते है।

  • अजंता की गुफाएं , औरंगाबाद

अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में स्थित है। यह गुफाएं आदि काल में चट्टानें काट कर बनाई गई है जो की आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • हरमंदिर साहिब , अमृतसर

हरमंदिर साहिब सिक्खों के मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक है।  वर्तमान समय में हरमंदिर साहिब अमृतसर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है।

  • गंगा घाट , वाराणसी

वाराणसी शहर गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है और यहाँ गंगा नदी के तट पर अनेक घाट है जो की अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है। वाराणसी में स्थित घाट पर्यटन की दृष्टि से बहुत प्रसिद्ध है।

  • इंडिया गेट , दिल्ली

इंडिया गेट दिल्ली में स्थित एक बेहद खूबसूरत शहीद  स्मारक है।  इसका निर्माण ब्रिटिश शासन काल में हुआ था। यहाँ प्रतिदिन  हज़ारो की संख्या में देश विदेश से  पर्यटक आते है।

  1. काशी विश्वनाथ मंदिर , वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान् शिव की नगरी वाराणसी में स्थित है। यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटनीय स्थलों में से एक है। यहाँ प्रतिदिन  हज़ारो की संख्या में पर्यटकों का आना जाना होता है।  इसके अतिरिक्त यहाँ शिवरात्रि व् सावन मास में विशेष भीड़ देखने के लिए मिलती है।

भारत में इनके अतिरिक्त भी अनेक पर्यटनीय स्थल है जो की अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है।

निष्कर्ष 

वर्तमान समय में पर्यटन  एक व्यक्ति और देश दोनों की मुख्य आवश्यकता बन गया है।  व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में परिवर्तन के लिए पर्यटन आवश्यक है वही एक देश को अपनी अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने के लिए पर्यटन आवश्यक है। अधिकतर देखा जा रहा है जो देश अपने पर्यटन स्थलों पर ध्यान देते है वहां अधिकतर पर्यटक जाना पसंद  करते है। ऐसे देश बहुत जल्द ही समय के साथ  अपना विकास कर रहे है।


latest Posts


FAQs-

किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के क्या लाभ हैं?

पर्यटन राजस्व सृजन, रोजगार सृजन और विदेशी मुद्रा आय के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। यह आतिथ्य, परिवहन और स्थानीय व्यवसायों जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित करता है।

पर्यटन से पर्यावरण पर क्या प्रभाव होता हैं?

पर्यटन के नकारात्मक पर्यावरणीय प्रभाव हो सकते हैं, जैसे अतिविकास, प्रदूषण, आवास विनाश और अपशिष्ट उत्पादन में वृद्धि।

पर्यटन संस्कृति और स्थानीय समुदायों को कैसे प्रभावित करता है?

पर्यटन स्थानीय संस्कृति को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित कर सकता है। सकारात्मक प्रभावों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संरक्षण शामिल है, जबकि नकारात्मक प्रभावों में सांस्कृतिक वस्तुकरण और प्रामाणिकता का नुकसान शामिल हो सकता है।

टिकाऊ पर्यटन क्या है?

सतत पर्यटन में जिम्मेदार यात्रा प्रथाएं शामिल हैं जिनका उद्देश्य पर्यावरण, संस्कृति और समाज पर नकारात्मक प्रभावों को कम करना है। यह आगंतुकों और मेज़बान समुदायों दोनों के लिए दीर्घकालिक लाभों पर केंद्रित है।

ओवरटूरिज्म क्या है?

ओवरटूरिज्म एक ऐसी स्थिति को दर्शाता है जहां किसी गंतव्य (टूरिस्म का स्थान ) पर आगंतुकों(टूरिस्ट )की संख्या उसकी वहन क्षमता से अधिक हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप पर्यावरण, बुनियादी ढांचे और निवासियों के जीवन की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


Check Also

Essay on World Environment Day in Hindi

Essay on World Environment Day in Hindi

Essay on World Environment Day in Hindi:-विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मान्य …

Leave a Reply