सरकारी नौकरी का इंतज़ार करने वालो युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर निकला है। जनजातीय मामलो के मंत्रालय द्वारा देश भर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक व् गैर शैक्षिक पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन आ गया है। जो भी छात्र आवश्यक मापदंड को पूरा करते है वह इन रिक्तियों के लिए फॉर्म भर सकते है। इस वेकन्सी की अधिक जानकारी नीचे दी गई है -बने रहें हमारे “Emrs Vacancy 2023 Notification” इस आर्टिकल के साथ
क्या है EMRS (What is EMRS)
EMRS को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के रूप में जाना जाता है। यह भारत सरकार द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय है। भारत में यह विद्यालय जनजातीय मंत्रालय के अंतर्गत चलाये जाते है। भारत सरकार के प्रावधान अनुरूप इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के जनजातीय छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है।
भारत में स्थापित EMRS विद्यालय एक व्यापक पाठ्यक्रम का पालन करते है। यहाँ छात्रों के मानसिक , शारीरिक , भावात्मक , सामाजिक विकास पर अधिक जोर दिया जाता है। यह विद्यालय छात्रों के लिए शैक्षिक व् व्यावसायिक शिक्षा सम्बंधित अनेक गतिविधियां आयोजित करते है।
यह विद्यालय अधिकतर भारत के आदिवासी क्षेत्रों में स्थापित किये गए है।
इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना और उनका सम्पूर्ण विकास करना है। जिससे की वह छात्र समाज में अपना एक स्थान सुनिश्चित कर सकें।
EMRS Vacancy 2023 Overview
भर्ती निकाय | एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल |
विज्ञापन संख्या | F. No. NESTS/Admin/GBM/31/2020-21 |
परीक्षा आयोग | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
पद | शैक्षिक व् गैर शैक्षिक |
वेकन्सी | 38880 |
आवेदन प्रारंभ करने की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
परीक्षा तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
कुल विद्यालय | 740 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.emrs.tribal.gov.in |
EMRS Recruitment 2023 Notification Pdf Download
emrs recruitment 2023 की अधिकांश जानकारी आपको हमारे इस आर्टिकल में मिल जाएगी अगर आपको अधिक विस्तृत जानकारी चाहिए तो Emrs Vacancy 2023 Notification सार्वजानिक किया है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
EMRS Teaching Recruitment Syllabus and Exam Pattern-
EMRS वेकन्सी 2023 विवरण ( Emrs Vacancy 2023 Notification Details )
भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिए बड़े स्तर पर वेकन्सी निकली है। शिक्षण व् गैर शिक्षण पदों के लिए करीब 38800 वेकन्सी निकाली गई है। इन वेकन्सी का विवरण इस प्रकार है –
पद वेकन्सी |
प्रिंसिपल 740 पद |
वाईस प्रिंसिपल 740 पद |
PGT शिक्षक 8140 पद |
PGT कंप्यूटर साइंस शिक्षक 740 पद |
TGT शिक्षक 8880 पद |
कला शिक्षक 740 पद |
संगीत शिक्षक 740 पद |
शारीरिक शिक्षा शिक्षक 1480 पद |
पुस्तकालय शिक्षक 740 पद |
स्टाफ नर्स 740 पद |
अकाउंटेंट 740 पद |
असिस्टेंट कुक 740 पद |
गार्ड 1480 पद |
कुक 740 पद |
कॉउंसलर 740 पद |
ड्राइवर 740 पद |
इलेक्ट्रीशियन 740 पद |
माली 740 पद |
जूनियर असिस्टेंट 1480 पद |
लैब अटेंडेंट 740 पद |
मेस हेल्पर 1480 पद |
सीनियर ऑफिस असिस्टेंट 740 पद |
स्वीपर 2220 पद |
EMRS विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा ( Age Limit for EMRS Vacancy 2023 )
EMRS में निकले प्रत्येक पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा तय की गई है। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा का विवरण इस प्रकार है –
पद आयु सीमा |
प्रिंसिपल 50 वर्ष |
वाईस प्रिंसिपल 50 वर्ष |
PGT शिक्षक 40 वर्ष |
PGT कंप्यूटर साइंस शिक्षक 40 वर्ष |
TGT शिक्षक 35 वर्ष |
कला शिक्षक 35 वर्ष |
संगीत शिक्षक 35 वर्ष |
शारीरिक शिक्षा शिक्षक 35 वर्ष |
पुस्तकालय शिक्षक 35 वर्ष |
स्टाफ नर्स 35 वर्ष |
अकाउंटेंट 30 वर्ष |
असिस्टेंट कुक 35 वर्ष |
गार्ड 30 वर्ष |
कुक 35 वर्ष |
कॉउंसलर 30 वर्ष |
ड्राइवर 45 वर्ष |
इलेक्ट्रीशियन 45 वर्ष |
माली 35 वर्ष |
जूनियर असिस्टेंट 30 वर्ष |
लैब अटेंडेंट 30 वर्ष |
मेस हेल्पर 30 वर्ष |
सीनियर ऑफिस असिस्टेंट 35 वर्ष |
स्वीपर 30 वर्ष |
EMRS पदों के लिए आवश्यक योग्यता ( Educational Qualifications for EMRS Vacancy 2023 )
EMRS में निकले विभिन्न पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की है। प्रत्येक पद के लिए आवश्यक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है।
- प्रिंसिपल
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर डिग्री व् बी.एड़ डिग्री और 10 से 15 वर्ष का अनुभव
- वाईस प्रिंसिपल
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर डिग्री व् बी.एड़ डिग्री
- PGT शिक्षक
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सम्बंधित विषय में मास्टर डिग्री व् बी.एड़ डिग्री
- PGT कंप्यूटर साइंस शिक्षक
एम.एस.सी या एम् .सी.ए या एम.ई या एम.टेक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किया हो।
- TGT शिक्षक
संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन व् बी.एड किया हो या चार वर्ष का इंटीग्रेटेड कोर्स किया गया हो। इसके अतिरिक्त उमीदवार ने ग्रेजुएशन में दो वर्ष तक संबंधित विषय पढ़ा हुआ हो।
- कला शिक्षक
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ललित कला या शिल्प कला में डिग्री या ललित कला में बी.एड की डिग्री
- संगीत शिक्षक
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत के साथ स्नातक की डिग्री
- शारीरिक शिक्षा शिक्षक
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री
- पुस्तकालय शिक्षक
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री या ग्रेजुएशन के साथ साथ एक वर्षीय पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमा कोर्स
- स्टाफ नर्स
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नर्सिंग की डिग्री या बी.एस.सी नर्सिंग से किया हो।
- छात्रावास वार्डन
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री या संबंधित विषय में चार साल का इंटीग्रेटेड कोर्स
- अकाउंटेंट
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वाणिज्य की डिग्री
- असिस्टेंट कुक
मान्यता प्राप्त संस्थान से खान पान में तीन वर्ष का डिग्री कोर्स
- गार्ड
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण
- कुक
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण
- कॉउंसलर
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री
- ड्राइवर
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण साथ ही साथ भारी वाहन चलाने का लाइसेंस
- इलेक्ट्रीशियन
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रीशियन में आई टी आई सर्टिफिकेट या पॉलिटेक्निक सर्टिफिकेट
- माली
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
- जूनियर असिस्टेंट
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण इसके अतिरिक्त अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रतिमिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रतिमिनट
- लैब अटेंडेंट
किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या संस्थान से प्रयोगशाला तकनीक में प्रमाण पत्र या विज्ञान वर्ग के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण
- मेस हेल्पर
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
- सीनियर ऑफिस असिस्टेंट
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री
- स्वीपर
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
EMRS वेकन्सी 2023 वेतन ( EMRS Vacancy 2023 Salary )
EMRS वेकन्सी में अलग अलग पद पर अलग अलग वेतन भत्तों का प्रजोजन है। यह वेतन भत्ते इस प्रकार है –
पद वेतन |
प्रिंसिपल वेतन 12 – ( 78800 – 209200 RS ) |
वाईस प्रिंसिपल वेतन 10 – ( 56100 – 177500 RS ) |
PGT शिक्षक वेतन 8 – ( 47600 – 151100 RS ) |
PGT कंप्यूटर साइंस शिक्षक वेतन 8 – ( 47600 – 151100 RS ) |
TGT शिक्षक वेतन 7 – ( 44900 – 142400 RS ) |
कला शिक्षक वेतन 6 – ( 35400 – 112400 RS ) |
संगीत शिक्षक वेतन 6 – ( 35400 – 112400 RS ) |
शारीरिक शिक्षा शिक्षक वेतन 6 – ( 35400 – 112400 RS ) |
पुस्तकालय शिक्षक वेतन 7 – ( 44900 – 142400 RS ) |
स्टाफ नर्स वेतन 7 – ( 44900 – 142400 RS ) |
अकाउंटेंट वेतन 6 – ( 35400 – 112400 RS ) |
असिस्टेंट कुक वेतन 4 – ( 25500 – 81100 RS ) |
गार्ड वेतन 1 – ( 18000 – 56900 RS ) |
कुक वेतन 2 – ( 19000 – 63200 RS ) |
कॉउंसलर वेतन 6 – ( 35400 – 112400 RS ) |
ड्राइवर वेतन 2 – ( 19000 – 63200 RS ) |
इलेक्ट्रीशियन वेतन 2 – ( 19000 – 63200 RS ) |
माली वेतन 1 – ( 18000 – 56900 RS ) |
जूनियर असिस्टेंट वेतन 2 – ( 19000 – 63200 RS ) |
लैब अटेंडेंट वेतन 1 – ( 18000 – 56900 RS ) |
मेस हेल्पर वेतन 1 – ( 18000 – 56900 RS ) |
सीनियर ऑफिस असिस्टेंट वेतन 4 – ( 25500 – 81100 RS ) |
स्वीपर वेतन 1 – ( 18000 – 56900 RS ) |
EMRS वेकन्सी 2023 चयनप्रक्रिया ( EMRS Vacancy 2023 Selection Process )
EMRS भर्ती प्रक्रिया विभिन्न चयन प्रक्रिया से हो कर गुजरेगी। सभी उमीदवारों प्रतिज चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। EMRS वेकन्सी में कुछ इस तरह से चयन प्रक्रिया आयोजित होगी –
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार या स्किल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- फाइनल मेरिट
लिखित परीक्षा
EMRS वेकन्सी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जायेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी की ऑनलाइन मोड द्वारा आयोजित करवाई जायेगी । लिखित परीक्षा पद के अनुसार अलग अलग अंको की आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा में अलग अलग खंड होंगे जिसमे समान्य ज्ञान , तर्क क्षमता , भाषा कौशल और विषय से जुड़े हुए सवाल होंगे।
साक्षात्कार या स्किल टेस्ट
लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार या स्किल टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। जो छात्र लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें ही साक्षात्कार या स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा।
साक्षात्कार या स्किल टेस्ट के दौरान छात्रों की योग्यता , अभिक्षमता , कौशल आदि की जाँच की जायेगी।
दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। जो छात्र लिखित परीक्षा व् साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे उनका ही दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान विभिन्न प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जायेगा।
फाइनल मेरिट
लिखित परीक्षा , साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के बाद एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट के आधार पार उमीदवारों का चुनाव विभिन्न पदों के लिए किया जायेगा।
Also Read
EMRS वेकन्सी 2023 परीक्षा पैटर्न ( EMRS Vacancy 2023 Exam Pattern )
EMRS वेकन्सी में प्रत्येक पद के लिए अलग अलग परीक्षा पैटर्न है। सामान्य रूप से प्रत्येक परीक्षा कुछ इस तरह के पैटर्न में आयोजित की जाएगी –
- परीक्षा का तरीका – ऑनलाइन।
- परीक्षा अवधि – 3 घंटे
- प्रश्नो के प्रकार – बहुविकल्पीय
- प्रश्नो की संख्या – 180 ( नोट – प्रश्नो की संख्या पद के अनुसार बढ़ या घट भी सकती है। )
- ऋणात्मक अंकन – हां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक
- परीक्षा का माध्यम – अंग्रेजी व् हिंदी
EMRS वेकन्सी 2023 के लिए आवेदन कैसे करें ( How to apply EMRS Vacancy 2023 )
EMRS वेकन्सी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस वेकन्सी के लिए ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है –
स्टेप 1
EMRS शैक्षिक व् गैर शैक्षिक भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2
EMRS की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पोर्टल पार जाएं और आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3
रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें तथा आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 4
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद सबमिट करें और उसके बाद अगले पेज पर अपने जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
इसमें आपको फोटो , हस्ताक्षर और अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।
स्टेप 5
सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपनी एग्जाम फीस भरें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
स्टेप 6
आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरने के बाद अंत में कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके अपने पास रखें।
EMRS वेकन्सी 2023 का फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
Documentd required for EMRS Vacancy 2023 -EMRS वेकन्सी 2023 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की चाहिए। यह दस्तावेज इस प्रकार है
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र ( आधार कार्ड , पेन कार्ड , वोटर आई डी कार्ड आदि )
- जन्म तिथि का प्रमाण पत्र ( जन्म प्रमाण पत्र या 10 वी कक्षा की मार्कशीट )
- श्रेणी प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )
- आय प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )
- अनुभव प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर व् ईमेल आई डी
Emrs Vacancy 2023 Notification रिक्तियों का फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक पोर्टल बहुत जल्द खोल दिया जायेगा। आप अपनी योग्यता अनुसार विभिन्न पद के लिए फॉर्म भर सकते है।
Latest Post
- Photo Edit Karne Wale Apps
- Mobile Banking Kya Hai
- Credit Card Kya Hota Hai
- What is ATM in Hindi-Types and Benefits
- Essay on Tourism in Hindi
FAQs-Emrs Vacancy 2023 Notification –Recruitment 2023 से सम्बंधित प्रश्न
ईएमआरएस परीक्षा की नई तारीख एनटीए द्वारा उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके नए नोटिफिकेशन के माध्यम से मिल जाएगी। आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भी EMRS Exam date 2023 की जाँच कर सकते है।
· ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, @https://recruitment.nta.nic.in/
· अनाउंसमेंट सेक्शन में ब्लिंक करते हुए नोटिफिकेशन खोलें।
· ईएमआरएस परीक्षा दिनांक 2023 (नई) के लिए अधिसूचना पर डबल क्लिक करें।
· जिसमें आपको एक नया पेज पर साडी डिटेल मिल जाएगी।
यह विद्यालय जनजातीय कार्य मंत्रालय – भारत सरकार के अधीन आता है इसलिए यह एक सरकारी विद्यालय है।