चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023-शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का इंतज़ार करने वाले युवाओं का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 का विवरण इस प्रकार है –
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Overview
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक की भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यार्थी आवश्यक पात्रता को पूरा करता है वह इस भर्ती में आवेदन कर सकता है। इस भर्ती से सम्बंधित आवश्यक विवरण इस प्रकार है –
विभाग | शिक्षा विभाग , चंडीगढ़ सरकार |
पद का विवरण | प्राथमिक शिक्षक / जेबीटी अध्यापक / पी आर टी |
कुल पदों की संख्या | 293 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here (Link Activate on 20 July 2023) |
नौकरी प्राप्त करने का स्थान | चंडीगढ़ |
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Important Dates
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जेबीटी भर्ती 2023 की अधिसूचना जारी है। इस अधिसूचना में जेबीटी भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण किया गया है। चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार है –
घटनाक्रम | तिथियां |
अधिसूचना जारी करने की तिथि | 30 June 2023 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि | 20 July 2023 |
आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि | 14 August 2023 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 17 August 2023 |
फीस कम्फर्मेशन लिस्ट | 25 August 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से दस दिन पहले |
परीक्षा तिथि | अभी घोषित नहीं है |
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Post Details
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक पद के लिए 293 रिक्तियों की घोषणा की है। यह सभी रिक्तियां जेबीटी पदों के लिए निकाली गई है। 293 रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है –
s.no | Post | Gen | OBC | SC | EWS | Pwd | ESM | Total post |
1. | JBT ( Primary Teacher ) | 149 post | 56 post | 59 post | 29 post | 12 post | 29 post | 293 post |
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Eligiblity
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता निर्धारित की है। जो भी अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता को पूरा करते है। वह अभ्यार्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है –
शैक्षिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष अन्य डिग्री।
- एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा या इसके समकक्ष अन्य डिप्लोमा।
- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET -1 उत्तीर्ण होना।
या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष अन्य डिग्री।
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी एड की डिग्री होना।
- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET -1 उत्तीर्ण होना।
आवश्यक योग्यता
- कंप्यूटर का आवश्यक ज्ञान होना।
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 आवेदन शुल्क (Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Fee)
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 में आवेदन शुल्क इस प्रकार है –
- सामान्य एवं अन्य वर्ग – 1000 रूपए
- अनुसूचित जाति – 500 रूपए
How to Apply in Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 में आवेदन ऑनलाइन किये जायेगे। किसी भी प्रकार से ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगे। चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 में आवेदन चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर किये जा सकते है। चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो की इस प्रकार है –
- चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन के विकल्प पार जाएं और आवश्यक रजिस्ट्रेशन करें ।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन नंबर , पासवर्ड और कैप्चा भर कर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती का फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भर कर सबमिट करें।
- फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज , फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा करें।
- चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती का शुल्क भरने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल कर अपने पास रखें।
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Exam Pattern
चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 दो चरण में संपन्न होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रकार से चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 में योग्य अभ्यर्थियों का चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जायेगी और मेरिट सूची के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चुनाव होगा। चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 में परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार का होगा –
कुल प्रश्न | 150 |
परीक्षा का समय | 2 घण्टे 30 मिनट |
कुल अंक | 150 |
अंक योजना | एक अंक प्रत्येक प्रश्न के लिए |
ऋणात्मक अंकन | हाँ , प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 0.25 अंक काटे जायेगे। |
न्यूनतम आवश्यक अंक | 40 % |
प्रश्नों के प्रकार | बहुविकल्पीय |
कठिनाई का स्तर | कक्षा 10 |
Read More-
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Question Paper Pattern
अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शिक्षा भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का पैटर्न घोषित कर दिया है। इस परीक्षा पैटर्न के आधार पर ही चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 का प्रश्नपत्र बनेगा । चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 का प्रश्नपत्र इस प्रकार होगा –
विषय | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य जागरूकता | 15 प्रश्न |
सोचने की क्षमता | 15 प्रश्न |
अंकगणित और संख्यात्मक क्षमता | 15 प्रश्न |
शिक्षण योग्यता | 15 प्रश्न |
सूचना एवं संचार प्रोधौगिकी | 15 प्रश्न |
पंजाबी भाषा और समझ का परिक्षण | 10 प्रश्न |
हिंदी भाषा और समझ का परिक्षण | 10 प्रश्न |
अंग्रेजी भाषा और समझ का परिक्षण | 10 प्रश्न |
अंक शास्त्र | 15 प्रश्न |
सामान्य विज्ञान | 15 प्रश्न |
सामाजिक विज्ञान | 15 प्रश्न |
कुल अंक | 150 अंक |
Documents Required for Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023
चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए प्रत्येक अभ्यार्थी के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के बिना कोई भी अभ्यार्थी चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 का फॉर्म नहीं भर पायेगा। सभी दस्तावेज पूरे न होने पर अभ्यार्थी का दस्तावेज सत्यापन भी नहीं हो पायेगा और उसे अंतिम चरण में बाहर निकाल दिया जायेगा। चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है –
- अभ्यार्थी के पास सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र व् उनकी प्रतिलिपि होनी चाहिए।
- अभ्यार्थी के पास उसका आई डी प्रूफ जैसे की – वोटर आई डी कार्ड , आधार कार्ड आदि होना चाहिए।
- अभ्यार्थी के पास उसका वर्तमान में खींचा हुआ फोटो होना चाहिए।
- अभ्यार्थी के पास एक वैध फोन नंबर और ईमेल आई डी होनी चाहिए।
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2023 Document Verification Process
चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बनाई जायेगी। इस मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। रिक्तियों के आधार पर प्रत्येक वर्ग के लिए तीन गुना योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा। दस्तावेज सत्यापन के आधार पर मेरिट लिस्ट से योग्य अभ्यर्थियों को शिक्षक पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया इस चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 का अंतिम चरण है।
Latest Post
- Photo Edit Karne Wale Apps
- Mobile Banking Kya Hai
- Credit Card Kya Hota Hai
- What is ATM in Hindi-Types and Benefits
- Essay on Tourism in Hindi