Essay on World Environment Day in Hindi

Essay on World Environment Day in Hindi:-विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मान्य जाने वाला कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए की थी। यह दिन विश्व के सब  व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को एक साथ आने और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में आयोजित किया गया जिसमें समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग,और वन्यजीव अपराध जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। इस दिन लगभग विश्व के 143 से अधिक देश पाने तरीके से पर्यावरण के रक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाते है।  2023 में, इसे कोटे डी आइवर (Côte D’Ivoire ) द्वारा होस्ट किया गया है। और नीदरलैंड द्वारा समर्थित और विषय Theme #BeatPlasticPollution अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगा

इस पोस्ट में हम आपको विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास, महत्व और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिये “Essay on World Environment Day in Hindi”

विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day)

पर्यावरण शब्द मुख्यतः दो शब्दों से मिलकर बना है परि तथा आवरण।  यहाँ परि का अर्थ है चारो तरफ और आवरण का अर्थ है घेरे हुए।

अगर साधारण शब्दों में कहा जाए तो हमारे आस पास जो भी भौत्तिक , रासायनिक , जैविक वस्तुएं मौजूद है वह सभी हमारे पर्यावरण का हिस्सा है।

इसी पर्यावरण को आधार मान कर हम सभी विश्व पर्यावरण दिवस  मनाते है। अपने पर्यावरण की सुरक्षा और उसके संरक्षण के लिए सम्पूर्ण विश्व के लोग इस दिवस  को मनाते है।

International Dance Day in Hindi

कब मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस (When was celebrated World Environment Day )

विश्व पर्यावरण दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।  विश्व के सभी देश पर्यावरण दिवस से सम्बंधित कार्यक्रमो को आयोजित करते है व् उनमे हिस्सा लेते है।  विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण विश्व में 5 जून के दिन मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस इतिहास  ( History of World Environment Day )

पर्यावरण में दिन प्रतिदिन हो रही हानि की देखते हुए वर्ष  1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक महा सभा का आयोजन किया था। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस महासभा के दौरान पर्यावरण को हो रहे नुक्सान का मुद्दा बड़े जोरो के साथ उठाया गया। महासभा के दौरान यह सुझाव दिया गया की पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता फैलाना बहुत जरुरी है और इसलिए पर्यावरण दिवस मनाना चाहिए।  जिससे की लोग पर्यावरण के बारे में जागरूक हो सके।

इस महासभा के दो वर्ष बाद से 5 जून 1973 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाना शुरू कर दिया गया था। वर्तमान समय में करीब 143  देशो से भी अधिक देश विश्व पर्यावरण दिवस का हिस्सा बनते है। 

Hindi essay on Rajasthan Sthapna Diwas

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व (Importance of World Environment Day )

हम जानते है की विश्व के सभी देश वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सम्बंधित अनेक मुद्दों से जूझ रहे है जैसे की – प्रदूषण , ग्लोबल वार्मिंग , प्लास्टिक का निपटान , वनो की कटाई आदि।

यह सभी मुद्दे हमारे पर्यावरण से जुड़े हुए है और कही न कही किसी न किसी तरह हमारे पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे है।

इन्ही पर्यावरणीय चिंताओं के विषय में लोगो को जागरूक करने के लिए विश्व स्तर पर एक पहल की गई थी। जिससे फलस्वरूप हम सभी विश्व पर्यावरण दिवस मनाते।  जिससे की लोग पर्यावरण के संकट को जान सके और उस संकट से पर्यावरण को बचाने में मदद करे।

वर्तमान समय में पर्यावरण के मुख्य मुद्दे और चुनौतियां ( Issues and Challenges of Environment )

वर्तमान समय में हमारा पर्यावरण अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है।  यदि हम इन सभी चुनौतियों का अपने अपने स्तर पर निपटान करे तो हम एक साफ़ स्वच्छ पर्यावरण बना सकते है।

क्या है वर्तमान में पर्यावरण की मुख्य चुनौतियां आइये जानते है –

  • अपशिष्ट प्रबंधन

वर्तमान समय में विश्व में करीब 224 करोड़ टन ठोस कचरा प्रतिदिन उत्पन्न होता है।  विश्व के सभी देश इस कचरे को खुले वातावरण , नदियाँ , डम्पिंग एरिया आदि में डाल देते है।  जिससे की यह कचरा पर्यावरण में अनेक प्रकार के प्रदूषण करता है।

  • ग्लोबल वार्मिंग

विश्व के सभी देश ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहे है और हम सभी जानते है की इसे रोका नहीं गया तो  हमारी पृथ्वी से अनेक तटीय स्थान जल मगन हो जायेगे। वनो की अंधाधुंध कटाई ही ग्लोबल वार्मिंग का एक सबसे कारण  है। पर्यावरण को बचाने के लिए ग्लोबल वार्मिंग रोकना बहुत जरुरी है।

  • प्लास्टिक कचरा

हम सभी जानते है की प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए किसी जहर से कम नहीं है। एक प्लास्टिक को अपने आप डीकंपोज़ होने के लिए वर्षो लग जाते है।  यह सब जानते हुए भी हम प्लास्टिक का अंधाधुंध उपयोग कर रहे है।  अगर हम प्लास्टिक को इसी तरह उपयोग में लाते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी पृथ्वी प्लास्टिक से ढक जायेगी।

यह सभी चुनौतियां वर्तमान में पर्यावरण के लिए बहुत बड़े मुद्दे के रूप में उभर कर आ रही है।   

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 थीम ( World Environment Day 2023 Theme )

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष एक थीम को आधार मान कर मनाया जाता है। प्रतिवर्ष अलग अलग थीम को आधार मानकर विश्व पर्यावरण दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।

वर्ष 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस ” BEAT PLASTIC POLLUTION ” थीम को आधार रखकर 5 जून को मनाया जायेगा।

इस दौरान वैश्विक स्तर पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा। साथ ही साथ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा की वह प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करके अपने पर्यावरण को बचाये।

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक व्यक्ति की भूमिका (Role of Individual in Environment Conservation )

हम सभी व्यक्तिगत तौर पर अपने पर्यावरण को बचाने के लिए कई कार्य कर सकते है।  यदि हम सभी अपनी तरफ से छोटी छोटी कोशिश भी करते है तो प्रत्येक व्यक्ति की छोटी कोशिश पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ी पहल बन सकती है।

पर्यवरण संरक्षण के लिए हम कई कार्य कर सकते है जैसे की –

  • प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करे जूट या कपडे के बैग का इस्तेमाल अधिक करें।
  • अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लागए और बाकी लोगो को भी इसके लिए जागरूक करें।
  • सूखे और गीले कचरे को अलग अलग करके उनका निपटान करें।  
  • सभी संसाधनों का उचित तरीके से उपयोग करें जिसे आने वाली पीढ़ी भी उन संसाधनों का उपयोग कर सके।
  • ट्रैफिक लाइट पर बिन किसी कारण के हॉर्न न बजाये।  यदि हम सभी ऐसा करते है तो बहुत अधिक मात्रा में हम शोर प्रदूषण को कम कर पाएंगे।
  • कोशिश करें की जितना ज्यादा हो सके उतना  बिजली और पानी को बचाये।
  • पर्यावरण के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक , कैम्पेन , सभा , रैली आदि का आयोजन करें।

इन सभी तरीको को अपने जीवन में यदि हम अपना लेते है तो हम पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है।

आने वाले विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।  जिससे हम अपने पर्यावरण को भविष्य के लिए बचा सके और हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे इस खूबसूरत पर्यावरण के देख सके ।



FAQs-

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मेजबान देश कौन है ?

2023 में कोटे डी आइवर नीदरलैंड के साथ साझेदारी से World Environment Day 2023 के कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा हैं।

पहला विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया था ?

प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में मनाया गया था।

5 जून को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष जून के 5 वीं तारीख को मनाया जाता है।

Check Also

Eassy International Day of Yoga in Hindi 2023

Eassy International Day of Yoga in Hindi 2023

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 ( International Yoga Day 2023 )– आज  कल  की भागदौड़ वाली …

Leave a Reply