List of Upcoming Web Series and Movies in February 2022

इस दौड़ भाग वाली लाइफ में सबको एक अच्छे मनोरंजन की तलाश रहती है जिससे हम अपने आप को कुछ पलों के लिए खुश और टेंशन से दूर रख सके ,तो आपको इस तलाश को हम ख़त्म करने के लिए लाये है इस महीने की कुछ अच्छी “List of Upcoming Web Series and Movies in February 2022” जिससे आपको मूवीज और webseries को ढूंढने में ज्यादा समय बर्बाद न करना पड़े। आप हमारी List of Upcoming Web Series and Movies in January 2022 की लिस्ट भी देख सकते है।


Khiladi

खिलाडी रवि तेजा जी की बढ़िया मूवी में से एक है, इस मूवी को telugu भाषा के साथ साथ हिंदी भाषा में भी थिएटर में रिलीज़ किया जा रहा है, जिस हिसाब से रवि तेजा जी के चाहने वाले है भारत में उस हिसाब से तो लगता है कि यह मूवी एक अच्छी मूवी हो सकती है बाकी तो आने वाले कुछ दिनों में पता चल जायेगा, इस मूवी को 11 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ किया जा रहा है।

  • Release date :- 11 फरवरी 2022
  • Language :- Hindi, Telugu
  • Platform :- Theatre
  • Season :- 1
  • Genre :- थ्रिलर, क्राइम

Badhaai do

बधाई दो मूवी एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, बधाई दो मूवी की कहानी भी बधाई हो मूवी की कहानी की तरह ही अगल और खास है, इस मूवी की कहानी में हमे एक लड़का और लड़की के जीवन के बारे में दिखाया जाता है, जो एक दूसरे को बिलकुल भी पसंद नहीं करते फिर भी उन दोनों की शादी हो जाती है, असल में लड़की किसी लड़के से आकर्षित ना होकर एक लड़की से ही आकर्षित हो जाती है, और दूसरी तरफ इस मूवी का हीरो भी गे है, लड़का और लड़की दोनों यह बात अपने घर वालो से छुपा कर रखना चाहते हैं, इस लिए दोनों शादी कर लेते हैं, आखिर उनका झूठ कितनी देर तक चलता है, और दोनों अपने झूठ को छुपाने के लिए क्या क्या करते हैं, यही सब इस मूवी में देखने योग्य है।

  • Release date :- 11 फरवरी 2022
  • Language :- हिंदी
  • Platform :- Zee5, Theatre
  • Season :- 1
  • Genre :- कॉमेडी, ड्रामा

Mithya

मिथ्या ज़ी5 की बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है, यह वेब सीरीज उन लोगो को ज्यादा पसंद आने वाली है जो क्राइम और थ्रिलर से भरी वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं, दोस्तों जैसे की हम सब जानते हैं कि कोई भी रिश्ता झूठ के बुनियाद पर नहीं टिका रह सकता, एक दिन सच को सबके सामने आ ही जाना है, और यही सब इस पूरी वेब सीरीज में दिखाने की कोशिश की गई है, यह वेब सीरीज बहुत ही ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।

  • Release date :- 18 फरवरी 2022
  • Language :- हिंदी
  • Platform :- Zee5
  • Season :- 1
  • Genre :- साइकोलॉजिकल थ्रिलर

Raktanchal S02

रक्तांचल सीजन दो मैक्स प्लेयर की बढ़िया वेब सीरीज में से एक है, यह पूरी वेब सीरीज उन लोगो को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली है, जिन्होंने रक्तांचल सीजन पहला देखा हुआ है, रक्तांचल सीजन पहला में कुछ सवाल अधूरे रह गए थे जिन्हें सीजन दो में पूरा किया गया है, रक्तांचल सीजन दो एक क्राइम ड्रामा पर आधारित वेब सीरीज है, इस पूरी वेब सीरीज को आप मैक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं।

  • Release date :- 11 फरवरी 2022
  • Language :- हिंदी
  • Platform :- MX Player
  • Season :- 1, 2
  • Genre :- क्राइम, ड्रामा

The Fame Game

The Fame Game नेटफ्लिक्स की एक बहुत ही बढ़िया, हिंदी में रिलीज़ होने वाली मिस्ट्री से भरी हुई वेब सीरीज में से एक है, इस वेब सीरीज में एक बहुत ही सुंदर और जानी मानी एक्ट्रेस के बारे में बताया गया है, जो अचानक से कही गायब हो जाती है, वो एक्ट्रेस आखिर कहा गायब हो जाती इस के पीछे क्या मिस्ट्री है यही इस पूरी वेब सीरीज में दिखाने की कोशिश की गई है।

  • Release date :- 25 फरवरी 2022
  • Language :- हिंदी
  • Platform :- Netflix
  • Season :- 1
  • Genre :- ड्रामा, मिस्ट्री

Gangubai Kathiawadi

गंगूबाई काठियावाड़ी फरवरी के महीने में रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्मो में से एक है, इस मूवी के लीड रोल में हमे आलिया भट्ट देखने को मिलेगी, इस मूवी में हमे अजय देवगन भी देखने को मिलेंगे, अजय देवगन जी का रोल भले ही छोटा होगा पर दमदार होगा, जिस तरह से इस मूवी के ट्रेलर पर लोगो ने अपना प्यार दिखाया है, अगर उसी तरह ही लोग इस मूवी को भी अपना प्यार देंगे तो बॉलीवुड फिर से आसमान छूने लगेगा।

  • Release date :- 25 फरवरी 2022
  • Language :- हिंदी
  • Platform :- Theatre
  • Season :- 1
  • Genre :- क्राइम, ड्रामा

Ferrous part 2

यह एक क्राइम और सीरियल किलर से जुडी हुई वेब सीरीज है, यह वेब सीरीज उन लोगो को ज्यादा पसंद आने वाली है जो क्राइम से जुडी हुई वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, यह सारी वेब सीरीज एक ऐसे सीरियल किलर के ऊपर आधारित है जो अपने काम में कोई भी कमी नहीं छोड़ता, पर समय के चलते उसके हर काम में कई सारी मुसीबत खड़ी हो जाती है, अब वो इन सब मुसीबतों का सामना कैसे करता है यही सब इस पूरी वेब सीरीज में देखने योग्य है।

  • Release date :- 15 फरवरी 2022
  • Language :- Hindi
  • Platform :- ULLU
  • Season :- 1, 2
  • Genre :- क्राइम

Tall Girl 2

टाल गर्ल पार्ट 2 एक बहुत ही बढ़िया मूवी है, इस मूवी की कहानी उन लोगो को ज्यादा पसंद आने वाली है, जो टीन ऐज और कॉलेज लाइफ से जुडी मूवी देखना ज्यादा पसंद करते हैं, यह एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, इस पूरी मूवी में हमे एक लंबी लड़की के जीवन के बारे में बताया गया है, की उसके लंबे होने की वजह से उसके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, लंबे होने की वजह से उसे किन किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, और वो इन मुसीबतों से कैसे बाहर निकलती है।

  • Release date :- 11 फरवरी 2022
  • Language :- हिंदी, इंग्लिश
  • Platform :- Netflix
  • Genre :- कॉमेडी, ड्रामा

Love and Leashes

लव एंड लैशेस नेटफ्लिक्स की बेहतरीन वेब सीरीज में से एक वेब सीरीज है, यह पूरी वेब सीरीज रोमांस और थ्रिलर से भरी हुई है, यह वेब सीरीज उन लोगों को बहुत पसंद आने वाली है जो रोमांटिक वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं, इस वेब सीरीज को फरवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जा रहा है।

  • Release date :- 11 फरवरी 2022
  • Language :- कोरियाई/कोरियन, हिंदी
  • Platform :- Netflix
  • Genre :- थ्रिलर, रोमांस
  • Season :- 1

Kimi

किमी एक साइंस फिक्शन क्राइम से जुडी हुई मूवी है, इस मूवी की कहानी बहुत ही ज्यादा दिलचस्प होने वाली है, इस मूवी को HBO Max पर इंग्लिश में रिलीज़ किया जायेगा, सूत्रों की माने तो इस मूवी को भविष्य में ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी रिलीज़ किया जायेगा, इस मूवी की कहानी उन लोगो को ज्यादा पसंद आने वाली है जो क्राइम से जुडी मूवी देखना ज्यादा पसंद करते हैं, इस मूवी की शुरुवात में हमे किमी के बारे में दिखया जाता है, किमी को लगता है कि कोई उस पर नजर रख रहा है, इस लिए वो उसे ढूंढने की कोशिश करती रहती है, क्या वो उसे ढूंढ पाती है या नहीं, यह तो इस मूवी को देख कर ही पता चलेगा।

  • Release date :- 10 फरवरी 2022
  • Language :- इंग्लिश
  • Platform :- HBO Max
  • Genre :- थ्रिलर, क्राइम
  • Season :- 1

Must Read

Check Also

10 Amitabh Bachchan Best Rated Movies in Hindi

10 Amitabh Bachchan Best Rated Movies in Hindi

Amitabh Bachchan Best Rated Movies in Hindi :-अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिष्ठित …

Leave a Reply